फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेम ऑफ थ्रोंस की धमाकेदार वापसी, पहले से ज्यादा रोमांचक है सीजन 7

Mon, 17 Jul 2017 03:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
विज्ञापन
1 of 11
गेम ऑफ थ्रोंस
सबको जरूरत से ज्यादा इंतजार करवा कर फाइनली Game of Thrones लौट आया है सीजन 7 लेकर। GOT का इस सीजन का इंतजार फैंस को कुछ ज्यादा ही करना पड़ा। वैसे आपको बता दें कि इस का पहला एपिसोड ऑन एयर हो चुका है और यह लोगों को बेहद पसंद भी आया है। हम आपको GOT सीजन 7 की 10 खास बातें बताएंगे जो इसे बाकी सीजन्स से अलग बनाती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
गेम ऑफ थ्रोंस
किंग ऑफ द नॉर्थ के रूप में सटार्क्स लौट आएं हैं जिनका प्रतिनिधित्व नेड स्टार्क का नाजायज बेटा जॉन स्नो कर रहा है। वो विंटर्स के लिए अपनी आर्मी तैयार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
गेम ऑफ थ्रोंस
लायना मॉर्मोंट की स्पीच सबका दिल जीत लेने वाली थी। वो सिर्फ एक सीन के लिए थीं और उन्होंने पूरा सीन बेहद प्रभावशाली तरीके से निभाया। ऐसा पहले भी उन्होंने किया है लेकिन इस बार बात कुछ और ही थी। 

4 of 11
गेम ऑफ थ्रोंस
इस सीजन में पहली बार आप जॉन स्नो और सांसा स्टार्क के बीच मतभेद बढ़ते हुए देखेंगे। दोनों भाई-बहन के बीच पनपती दरार देखना वाकई दिलचस्प होगा। 
विज्ञापन

5 of 11
गेम ऑफ थ्रोंस
टारगेरियन यानी खलीसी 6 सीजन बाद पहली बार जमीन पर आई है। खलीसी के साथ उसकी बेहद बड़ी सेना और डरा देने वाले ड्रैगन्स भी। 
विज्ञापन

6 of 11
गेम ऑफ थ्रोंस
लिटिल फिंगर के पास फिलहाल करने को कुछ खास नहीं था। पहले एपिसोड में वो सिर्फ अपनी चिरपरिचित अंदाज में हंसता रहा। लोग लिटिल फिंगर को काफी पसंद करते हैं और उसका ज्यादा कुछ न करना निराशाजनक हो सकता है। 
विज्ञापन

7 of 11
गेम ऑफ थ्रोंस
सीजन 7 के पहले एपिसोड का नाम Dragonstone रखा गया है, इसी से पता चलता है कि यह काफी महत्वपूर्ण है। खलीसी अपनी सेना के साथ ड्रैगनस्टोन आइलैंड पर ही पहुंची है।

8 of 11
गेम ऑफ थ्रोंस
इस सीजन में ड्रैगनग्लास का एक बड़ा महत्व है। दरअसल व्हाइट वॉकर किसी हथियार से नहीं मर सकते और ना ही उन्हें आग में जलाया जा सकता है। ड्रैगनग्लास को खोज निकालना इसलिए भी जरूरी है। 

9 of 11
गेम ऑफ थ्रोंस
इस सीजन के पहले एपीसोड में पहली बार ब्रिटिश सिंगर एड शीरन भी नजर आए हैं। एड इसमें एक सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं। एड शीरन सैनिकों की एक टोली के साथ गाना गाते हुए नजर आए हैं.

10 of 11
गेम ऑफ थ्रोंस
एड शीरन ने इस सीजन में कैमियो किया है जिसपर अलग अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ को एड शीरन का होना अच्छा लगा है तो कुछ दर्शक उनका मजाक बना रहे हैं। वैसे एड शीरन शो में आगे भी दिखाई दे सकते हैं.
विज्ञापन

11 of 11
गेम ऑफ थ्रोंस
इस बार GOT का एक मेगा एपिसोड भी आएगी जिसकी लंबाई बाकी एपिसोड्स के मुकाबले कुछ ज्यादा होगी। GOT जरूर आपको रोमांच की एक अलग जर्नी पर ले जाएगा। इसका एक भी एपीसोड मिस करने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें