गैल गैडोट और यरोन वर्सानो
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि वर्सानो का बिजनेस जगत में काफी जाना पहचाना नाम है और उन्होंने तेल अवीव में वर्सानो नामक होटल का भी निर्माण किया है। यह उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर बनाया था। हालांकि, डेली मेल के अनुसार, 2015 में, उन्होंने रूसी व्यवसायी और लंदन के चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच को होटल बेच दिया। गौरतलब है कि गैल गैडोट और वर्सानो की दो बेटियां हैं। साल 2011 में गैडोट ने पहली बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम आल्मा रखा और फिर साल 2016 में वह फिर से प्रेग्नेंट हुईं। उन्होंने डेनिएला बेटी को जन्म दिया। वहीं, 2021 में गैल और वर्सानो ने तीसरे बच्चे का स्वागत किया।