फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनिमेशन फिल्मों का नया धमाका बनी फ्रोजेन 2, अब तक कमाए 34 करोड़

Wed, 04 Dec 2019 07:59 AM IST
shrilata biswas मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
frozen 2 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

डिजनी की नई फिल्म फ्रोजेन 2 ने भारत में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 10 दिन में ही 30 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई कर ली है। फिल्म के दूसरे हफ्ते में 40 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लेने की उम्मीद है।

विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा की आवाजों के साथ हिंदी में रिलीज हुई फ्रोजेन 2 को हिंदी पट्टी में काफी अच्छी कामयाबी मिली है। फिल्म के सभी भाषाओं के संस्करणों ने भारत में दूसरे हफ्ते के सप्ताहांत में करीब नौ करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार कामयाबी दर्ज करते हुए 25 करोड़ रुपये के करीब का कारोबार किया था। इस तरह फिल्म का अब तक का कलेक्शन करीब 34 करोड़ रुपये हो गया है।

भारत में किसी एनिमेशन फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अब तक डिज्नी इंडिया की ही फिल्म द लॉयन किंग के पास है जिसने इसी साल जुलाई में भारत में 155 करोड़ रुपये की कमाई का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद नंबर दो पर इन्क्रेडिबल्स 2 है जिसने पिछले साल भारत में 36 करोड़ 90 लाख रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन आइडल 11 को मिला नया जज, शो से जुड़ते ही कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें