सूर्यवंशी
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कोरोना वायरस का संकट भारत से लेकर अमेरिका, इटली, ईरान समेत दूसरे देशों में गहराता ही जा रहा है। इस स्थिति में ज्यादातर सार्वजनिक जगहों पर लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इनमें सिनेमाघर भी शामिल हैं। इस वजह से मौजूदा स्थिति को देखते हुए हिंदी फिल्मों से लेकर अंग्रेजी फिल्में रिलीज नहीं की जा रही हैं। इस लिस्ट में जेम्स बॉन्ड- नो टाइम टू डाय, सूर्यवंशी और फास्ट एंड फ्यूरियस 9 सहित कई फिल्में शामिल हैं।