फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आर्टिकल 15' के साथ रेस में विजय सेतुपति की फिल्म, 'एनाबेल' और नोबलमैन की भी परीक्षा

Fri, 28 Jun 2019 07:34 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Filmy Friday: आर्टिकल 15 और एनाबेल का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
एक बार फिर वीकेंड की शुरुआत हो गई है और आ गया है फ्राइडे। तो फ्राइडे के खास दिन पर आपको हम फिल्मी फ्राइडे कॉलम में बताएंगे आज रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में। ताकि आप शनिवार और रविवार को मूवीज के साथ एन्जॉय कर सकें। बता दें कि इस बार सिनेमाघर में सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म ने भी दस्तक दी है।
विज्ञापन

2 of 6
आर्टिकल 15 - फोटो : सोशल मीडिया
आर्टिकल 15
लंबे वक्त से विवादों के चलते सुर्खियां बंटोर रही आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 आज रिलीज हो गई है। फिल्म में आयुष्मान एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं। दरअसल फिल्म को लेकर ब्राह्मण समुदाय का आरोप है कि फिल्म में उनकी छवि को धूमिल किया गया है। ऐसे में डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का विरोध करने वालों को जवाब देते हुए एक ओपन लेटर भी लिखा। 
विज्ञापन

3 of 6
नोबलमैन - फोटो : सोशल मीडिया
नोबलमैन
नोबलमैन एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है। फिल्म में कुणाल कपूर लीड रोल में हैं। वंदना कटारिया निर्देशित फिल्म किशोरों के वर्षों के संघर्ष के बारे में बात करती है और बदमाशी (बुलिंग) के प्रासंगिक विषय से संबंधित है, जो उच्च विद्यालयों में व्याप्त है। कुणाल के अलावा फिल्म में अली हाजी, मोहम्मद अली मीर, मुस्कान जाफरी, शान ग्रोवर और सोनी राजदान हैं।

4 of 6
एनाबेल कम्स होम - फोटो : सोशल मीडिया
एनाबेल कम्स होम
कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स फ्रैंचाइज़ी की फिल्म 'एनाबेल कम्स होम' 26 जून को रिलीज हो गई है। फिल्म एनाबेल सीरीज का तीसरा पार्ट है। फिल्म पूरी तरह से हॉरर है जो एक डॉल के आसपास की कहानी बताती है। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस सीरीज की बाकी फिल्में लोगों को डराने में कामयाब रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सिंधुबाध - फोटो : सोशल मीडिया
सिंधुबाध
तमिल एक्टर विजय सेतुपति की फिल्म 'सिंधुबाध' भी 26 जून को रिलीज हो चुकी है। फिल्म मे विजय के साथ अंजली और विवेक प्रसन्ना भी दिखाई देंगे। फिल्म मे विजय एक्शन अवतार मे नजर आएंगे। यह एक आम आदमी थीरु की कहानी है जो पैसा कमाने के लिए अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलता है और बन जाता है सिंधुबाध। फिल्म को अरुण कुमार ने इस लिखा और डायरेक्ट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हमे तुमसे प्यार कितना - फोटो : सोशल मीडिया
हमे तुमसे प्यार कितना
करणवीर बोहरा स्टररा फिल्म हमे तुमसे प्यार कितना भी आज रिलीज हो रही है। फिल्म में करणवीर ध्रुव के किरादर में नजर आएंगे। फिल्म एक लव ट्रांयगल है। करणवीर के साथ फिल्म में प्रिया बनर्जी, महेश बलराज, जूही चावला और समीर कोचर भी नजर आएंगे। वहीं फिल्म का डायरेक्शन ललित मोहन ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें