मशहूर ब्रिटिश गायिका और अभिनेत्री रीटा ओरा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह बनी उनकी एक टॉपलेस तस्वीर जिसे उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। उन्होंने अपनी दोस्त को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अपनी अश्लील फोटो पोस्ट कर सनसनी मचा दी है।
विज्ञापन
2 of 5
Rita Ora
- फोटो : Instagram/ Rita Ora
इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं जानती हूं कि यह फोटो किसी को दिखाने लायक नहीं है। लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि आज तुम्हारा जन्मदिन है!!! मेरी बेस्ट फ्रेंड को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। हम एक दूसरे को बचपन से जानते हैं और मुझे खुशी है कि मैं तुम्हारे साथ बड़ी हुई।'
विज्ञापन
3 of 5
Rita Ora
- फोटो : Instagram/ Rita Ora
रीटा ने जिस दोस्त को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपनी टॉपलेस फोटो पोस्ट की है, उसमें उनकी वह दोस्त भी नजर आ रही है। रीटा ने फूल वाली इमोजी की मदद से जहां अपना स्तन ढका है, वहीं उनकी दोस्त अपने हाथ से उनकी छाती छुपाती नजर आ रही हैं। ऐसी फोटो पोस्ट करने की वजह से रीटा की आलोचना हो रही है।
4 of 5
Rita Ora
- फोटो : Instagram/ Rita Ora
रीटा ओरा की टॉपलेस फोटो को एक दिन में छह लाख से ज्यादा लोगों ने पंसद किया। वहीं कई लोगों को उनकी यह हरकत बुरी लगी।
हाल ही में रीटा ओरा ने पुर्तगाल में एक शो किया था जिसमें वह बेहद छोटे कपड़ों में नजर आई थीं। कॉस्ट्यूम की वजह से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। रीटा हॉरर फिल्म में काम करने को इच्छुक हैं। फरवरी में उनकी फिल्म 'फिफ्टी शेड्स फ्रीड' रिलीज हुई है।