फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

F1 Trailer: 'एफ 1' का शानदार हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज, फॉर्मूला वन में सीधी बात नो बकवास फंडा अपनाएंगे ब्रैड पिट

Tue, 13 May 2025 09:15 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

F1 The Movie Main Hindi Trailer: निर्देशन जोसेफ कोसिंस्की की बहुप्रतिक्षित हॉलीवुड फिल्म 'F1' का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में ब्रैड पिट के अलावा कई स्टार्स नजर आए। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को कैसा लगा और इसे यूट्यूब पर कितने व्यूज मिले। आइए बताते हैं सब कुछ... 
 
विज्ञापन
1 of 5
F1 ट्रेलर रिलीज - फोटो : WB India youtube
फॉर्मूला वन पर आधारित फिल्म 'F1' का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का निर्देशन जोसेफ कोसिंस्की ने किया है। फिल्म में ब्रैड पिट एक 'एफ 1' के रेसर के रूप में नजर आए, जो सिर्फ सीधी बात करना पसंद करता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
F1 ट्रेलर रिलीज - फोटो : WB India youtube
फिल्म की स्टार कास्ट
(F1) एक अमेरिकी स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एरेन क्रूगर और जोसेफ ने मिलकर लिखी है। इस फिल्म में फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप को दिखाया गया है, जिसे FIA के सहयोग से बनाया गया है। फिल्म में ब्रैड पिट, डैमसन इदरीस, केरी कॉन्डन, टोबियास मेंजीस, किम बोडनिया और जेवियर बार्डेम ने अभिनय किया है।
विज्ञापन

3 of 5
F1 ट्रेलर रिलीज - फोटो : WB India youtube
कब रिलीज होगी फिल्म
एफ1 को वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा 25 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में 27 जून 2025 को रिलीज की जाएगी। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद प्रशंसक बेहद खुश और उत्साहित हैं।
 

4 of 5
F1 ट्रेलर रिलीज - फोटो : WB India youtube
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी ऐसी है, जिसमें सन्नी हेस (ब्रैड पिट), एक फॉर्मूला वन ड्राइवर जिसने 1990 के दशक में रेस की थी, एक भयानक दुर्घटना का शिकार हो जाता है, जिसकी वजह से उसे फॉर्मूला वन से रिटायर होकर सामान्य जीवन जीने लगता है। फॉर्मूला वन टीम के मालिक और दोस्त, रूबेन, हेस से संपर्क करते हैं और उसे एपेक्स ग्रैंड प्रिक्स टीम (APXGP) के लिए  "नोआह" पीयर्स को प्रशिक्षित करने के लिए रिटायरमेंट से बाहर आने के लिए कहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
F1 ट्रेलर रिलीज - फोटो : WB India youtube
यूट्यूब पर मिले कितने व्यूज और यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
यूट्यूब पर 14 घंटों में इस फिल्म के ट्रेलर को 81 हजार से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं। 2 मिनट 24 सैकेंड के इस ट्रेलर में लोगों को ब्रैड पिट का शानदार किरदार बेहद पसंद आ रहा है। यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं और फिल्म के बारे में अपनी प्रतिक्रिया शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ब्रैड 60 की उम्र में एफ1 फिल्म और रेसिंग स्टंट कर रहे हैं', एक और यूजर ने लिखा, 'हिंदी डबिंग बहुत अद्भुत है', एक और यूजर ने लिखा, 'f1 अलग हिट', एक और यूजर ने लिखा, 'बहुत दिनों बाद ब्रैड पिट को बधाई', एक और यूजर ने लिखा, 'शानदार डबिंग, वार्नर ब्रदर्स आपसे प्यार करता हूं', एक और यूजर ने लिखा, 'ब्रैड पिट बहुत सुन्दर', एक और यूजर ने लिखा, 'सुपरहिट फिल्म', एक और यूजर ने लिखा, 'शानदार डबिंग', एक और यूजर ने लिखा, 'मैं इस फिल्म के बजट को लेकर चिंतित हूं, क्योंकि एक ग्रेड ए एफ1 कार की कीमत उसकी उम्र के आधार पर 80 से 120 मिलियन डॉलर है', एक और यूजर ने लिखा, 'भगवान भला करे ब्रैड पिट हमेशा चमकते रहेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें