Mission Impossible
दरअसल मिशन इम्पॉसिबल 7 का शूट इटली में जारी था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फिल्म के शूट को तीन हफ्ते के लिए रोक दिया गया है। वैराइटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक मिशन इम्पॉसिबल 7 की शूटिंग रोकने के बारे में प्रोडक्शन हाउस पैरामाउंट ने बयान जारी किया है। पैरामाउंट ने अपने बयान में कहा, 'हमारे कलाकरों और क्रू वालों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।'