फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eternals Box Office Collection Day 1: ‘जेम्स बॉन्ड’ और ‘शांगची’ पर ‘इटर्नल्स’ भारी, कमाए इतने करोड़

Sat, 06 Nov 2021 12:52 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
इटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला मुंबई
मार्वेल स्टूडियोज की फिल्म ‘इटर्नल्स’ ने इस साल भारत में रिलीज हुई विदेशी फिल्मों के मामले में पहले दिन की ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस फिल्म को मार्वेल की ही फिल्म ‘शांगची एंड द लेजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ और जेम्स बॉन्ड की फिल्म ‘नो टाइम टू डाय’ से भी ज्यादा की ओपनिंग मिली है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उत्तर भारत का खासा योगदान बताया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म ‘इटर्नल्स’ का कलेक्शन शनिवार और रविवार को और बेहतर होगा। ये फिल्म मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की 25वीं फिल्म है और इसके जरिये इस यूनीवर्स में उन चिरंजीवियों की एंट्री होने जा रही है जो धरती पर सात हजार साल से रहते आ रहे हैं। इनमें से एक का कनेक्शन भारत से भी स्थापित किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला मुंबई
मार्वेल स्टूडियोज की फिल्म ‘इटर्नल्स’ को भारतीय दर्शकों का खासा प्यार मिल रहा है। इसकी वजह ये भी बताई जा रही है कि मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में पहली बार दो ऐसे कलाकार काम कर रहे हैं जो फिल्म में भी हिंदी बोलते हैं। देश में करीब एक हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘इटर्नल्स’ ने पहले दिन करीब आठ करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ रिलीज हुई फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की स्क्रीन संख्या और उसकी कमाई के औसत के हिसाब से ये फिल्म अक्षय कुमार की ब्रांड वैल्यू पर भारी पड़ी है।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म इटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
5 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘इटर्नल्स’ ने शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन करीब आठ करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके पहले इस साल रिलीज हुई अंग्रेजी फिल्मों में फिल्म ‘गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग’ ने पहले दिन 6.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ‘इटर्नल्स’ के भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी और कई कारनामे करने के आसार हैं। इसके साथ रिलीज हुई फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की कंटेंट रिपोर्ट ठीक न होने के चलते भी शनिवार को फिल्म ‘इटर्नल्स’ की एडवांस बुकिंग में और तेजी आती देखी गई।

4 of 5
इटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला मुंबई
फिल्म ‘इटर्नल्स’ से पहले रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में ‘वेनम-लेट देयर बी कारनेज’ ने पहले दिन 2.88 करोड़ रुपये, फिल्म ‘नो टाइम टू डाय’ ने 2.24 करोड़ रुपये और फिल्म ‘जंगल क्रूज’ ने करीब 66 लाख रुपये पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे। कोरोना की दूसरी लहर के बाद रिलीज हुई अन्य अंग्रेजी फिल्मों में ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9 – द फास्ट सागा’ ने पहले दिन 1.92 करोड़ रुपये और ‘शांगची एंड द लेजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ ने पहले दिन 2.97 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘इटर्नल्स’ को मिली इस कामयाबी ने इस साल रिलीज की कतार में लगी तमाम दूसरी हॉलीवुड फिल्मों की निर्माता कंपनियों में नया उत्साह भर दिया है। इस साल भारत में जो अन्य अंग्रेजी फिल्में रिलीज की कतार में हैं, वे इस प्रकार हैं:
तारीख                   फिल्म
19 नवंबर                ’घोस्टबस्टर्स: आफ्टरलाइफ’
10 दिसंबर               वेस्ट साइड स्टोरी
17 दिसंबर               स्पाइडरमैन: नो वे होम
24 दिसंबर               द किंग्स मैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें