फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलन मस्क की गर्लफ्रेंड ग्राइम्स ने पीठ पर बनवाया एलियन टैटू, तस्वीर साझा कर लिखा- मुझे काफी दर्द हुआ है

Tue, 13 Apr 2021 02:45 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एलन मस्क की गर्लफ्रेंड ग्राइम्स - फोटो : Instagram
स्पेस एक्स के मालिक और अरबपति उद्योगपति एलन मस्क की गर्लफ्रेंड और सिंगर ग्राइम्स अपने एक टैटू को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं। एलन मस्क की गर्लफ्रेंड ग्राइम्स का ताजा टैटू अब सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है। कनाडियन गायिका ग्राइम्स ने अपनी पूरी पीठ पर एलियन के जख्मों के निशान दिखाने वाला टैटू बनवाया है। सिर्फ यही नहीं उन्होंने इसकी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
एलन मस्क की गर्लफ्रेंड ग्राइम्स - फोटो : Instagram
अपने इंस्टाग्राम हैंडल से टॉपलेस तस्वीर शेयर करते हुए ग्राइम्स ने लिखा, 'मेरे पास अभी इससे बेहतर तस्वीर नहीं है क्योंकि इस टैटू को बनवाने में मुझे काफी दर्द हुआ है और मुझे अब काफी नींद भी आ रही है। ये टैटू कुछ हफ्तों तक लाल रहेगा और फिर ये खूबसूरत एलियन्स के जख्म जैसा दिखने लगेगा।'
 
विज्ञापन

3 of 5
एलन मस्क की गर्लफ्रेंड ग्राइम्स - फोटो : Instagram
ग्राइम्स के इस टैटू की कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे गंदा बता रहे हैं। बता दें कि ग्राइम्स को एलियन और अन्य ग्रहों में काफी रुचि है और एलन मस्क की तरह ही उनकी गर्लफ्रेंड ग्राइम्स भी मंगल ग्रह पर बसना चाहती हैं। उन्होंने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था कि वो मंगल ग्रह पर मरने के लिए तैयार हैं।

4 of 5
एलन मस्क
तो वहीं एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स भी मंगल ग्रह पर मानव सभ्यता को बसाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इस दशक के खत्म होने से पहले एलन मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बनाने की कोशिश में कई प्रभावशाली कदम उठाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलन मस्क की गर्लफ्रेंड ग्राइम्स - फोटो : Instagram
एक बार ग्राइम्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि वे जानती हैं कि मंगल ग्रह पर जीवन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन वे इसके लिए कड़ी मेहनत करना चाहती हैं और मरते दम तक अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रयास करती रहेंगी। बता दें कि सिंगर ग्राइम्स और एलन मस्क का एक बेटा X Æ A-Xii है। ग्राइम्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन पोस्ट साझा करती रहती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें