फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पोर्टर' के कवर पेज पर दिखीं अना दे अर्मस, वायरल हो रहा है फोटोशूट

Mon, 24 Feb 2020 06:19 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अना दे अर्मस - फोटो : पोर्टर मैगजीन
अभिनेत्री अना दे अर्मस पिछले कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में एक बार फिर अना दे अर्मस  का नाम चर्चा में है और इस बार वजह है पोर्टर मैगजीन। दरअसल अना दे अर्मस ने फेमस मैगजीन पोर्टर के लिए फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट को उनके फैंस काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
अना दे अर्मस - फोटो : पोर्टर मैगजीन
बता दें कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फ्रेंचाइजी में से एक 'जेम्स बॉन्ड' की 25वीं फिल्म 'नो टाइम टू डाय' में अना दे अर्मस नजर आएंगी। फिल्म में अना दे अर्मस सीआईए एजेंट पालोमा का किरदार निभा रही हैं। वहीं फिल्म में एक बार फिर जेम्स बॉन्ड के किरदार में डेनियल क्रेग नजर आएंगे। बता दें कि इससे पहले डेनियल और अना दे अर्मस फिल्म नाइव्स आउट में साथ नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन

3 of 4
अना दे अर्मस - फोटो : पोर्टर मैगजीन
अना दे अर्मस के फोटोशूट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। अना की आठ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में अना के अलग अलग अंदाज नजर आ रहे हैं। वैसे बात 'नो टाइम टू डाय' की करे तो फिल्म की रिलीजिंग तारीख में बदलाव कर दिया गया है। भारत में जहां पहले यह फिल्म 3 अप्रैल (शुक्रवार) को रिलीज होने वाली थी वहीं अब यह फिल्म 2 अप्रैल (गुरुवार) को रिलीज होगी। यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।
विज्ञापन

4 of 4
James bond 007 No time to die car - फोटो : Social Media
यह डेनियल क्रेग की पांचवी जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म होगी। गौरतलब है कि जेम्स बॉन्ड की सीरीज में डेनियल की एंट्री साल 2006 में फिल्म 'कसिनो रॉयल' से हुई थी। जिसके बाद उन्होंने 'क्वांटम ऑफ सोलेस', 'स्काईफॉल और स्पेक्टर' में जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया था। डेनियल क्रेग की तीसरी बॉन्ड मूवी 'स्काइफॉल' ने ब्रिटेन के इतिहास में बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड तोड़ डाले थे।  इस फिल्म के लीड रोल में अब तक कई एक्टर्स नजर आ चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें