फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी वीनस्टीन पर डोनाल्ड ट्रंप बोले- 'वह हिलेरी और मिशेल को पसंद था, मुझे नहीं'

Wed, 26 Feb 2020 11:59 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Donald Trump, Harvey Weinstein - फोटो : ट्विटर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत की दो दिवसीय यात्रा के दौरान इसे एक शानदार देश बताया और कहा कि उन्हें भारत में बहुत अच्छा लगा। ट्रंप ने यहां पत्रकार वार्ता के दौरान कई सवालों के जवाब भी दिए। इन्ही सवालों में से एक सवाल यौन शोषण के आरोपी हार्वे वीनस्टीन (Harvey Weinstein) को लेकर था।
विज्ञापन

2 of 4
नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI
हार्वे वीनस्टीन पर आरोप तय होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वो न कभी उनके फैन रहे हैं और न ही उन्हें पसंद करते हैं, न ही उन्हें केस के बारे में बहुत अच्छी तरह पता है। हालांकि उसने मुझे चुनाव में हराने की बहुत कोशिश की थी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मिशेल ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के साथ ही अन्य डेमोक्रेट्स उन्हें पसंद करते रहे हैं। क्योंकि उसने डैमोक्रैट्स को काफी फंडिंग की थी।
विज्ञापन

3 of 4
indian-american-woman-sues-harvey-weinstein
बता दें मशहूर प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन (Harvey Weinstein) यौन शोषण मामले दोषी साबित हो चुके हैं। न्यूयॉर्क की एक अदालत ने वीनस्टीन को दुष्कर्म और एक यौन शोषण के आरोप में दोषी पाया है। पिछले दो सालों से उनपर लगे आरोपों की जांच की जा रही थी। इससे पहले ग्रैंड ज्यूरी ने भी वीनस्टीन पर दुष्कर्म और आपराधिक यौन उत्पीड़न अधिनियम के तहत आरोप तय किए थे।

यह भी पढ़ें- अभिनेत्री का आरोप, वीनस्टीन ने थ्रीसम करने के बदले तीन फिल्में ऑफर करने की बात कही थी
विज्ञापन

4 of 4
Harvey Weinstein and Georgina Chapman
बता दें वीनस्टीन पर हॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियों समेत 100 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लग चुका है। इसके बाद बी #Metoo कैंपेन के जरिए कई दूसरी महिलाओं ने अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी थी। इस कैंपेन ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया था। हार्वे हॉलीवुड के बेहद ताकतवर फिल्ममेकर माने जाते हैं। बता दें कि हार्वे के प्रोडक्शन में बनी 81 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। हार्वे उन फिल्ममेकर में से थे जिसकी पहुंच व्हाइट हाउस तक हुआ करती थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें