फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctor Strange 2: 'डॉक्टर स्ट्रेंज' ने नहीं वांडा ने किया लोगों को आकर्षित, जानिए कैसे बदला स्कार्लेट विच का किरदार

Mon, 09 May 2022 10:14 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
वांडा - फोटो : social media
'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' ने  रिलीज के साथ ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म ने लोगों के ऊपर अपना अच्छा प्रभाव डाला है। सामने आए पहले पब्लिक रिव्यू को देखकर तो यही लगता है कि फिल्म में लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद एलिजाबेथ ओल्सन के किरदारों को किया है।  स्कार्लेट विच ने इस फिल्म तक अपने किरदारों में जान डालने के लिए एमसीयू में काफी लंबा सफर तय किया है। अपनी शुरुआती फिल्मों में उन्हें कई बार अपने से लोकप्रिया किरदारों की वजह से इग्नोरेंस का सामना करना पड़ा था। लेकिन 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' की कहानी में इस यूनिरवर्स ने वांडा के किरदार को महत्व दिया और दर्शकों को उसका फैन बना दिया। इसके बाद साल 2021 में सीरीज 'वांडा विजन' ने इस किरदार को सही मायने में दर्शकों तक पहुंचाया और इसे मार्वल के सबसे पसंदीदा सुपरहीरोज में से एक बना दिया। उसकी कहानी को 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' में आगे बढ़ाया जा रहा है। तो इस वांडा और स्कार्लेट विच के किरदार को सही ढंग से समझने के लिए चलिए नजर डालते हैं उनकी इससे पहले एमसीयू फिल्मों की उपस्थिति पर।
विज्ञापन

2 of 8
वांडा - फोटो : social media
कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर (2014)
'स्कार्लेट विच' को पहली बार साल 2014 में आई फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर' में देखा गया था। हाइड्रा लीडर बैरन वॉन स्ट्रकर को अपने जुड़वां टेस्ट सब्जेक्ट्स - वांडा मैक्सिमॉफ और उसके भाई पिएत्रो को देखते हुए दिखाया जाता है उस समय पहली बार वह स्क्रीन पर नजर आई थीं। इन दोनों को लोकी की स्टिक उर्फ द माइंड स्टोन के जरिए शक्तियां दी जाती है।  


 
विज्ञापन

3 of 8
वांडा - फोटो : social media
एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन(2015)
2014 में पहली बार एमसीयू में नजर आने के बाद मैक्सिमॉफ भाई-बहन, उनकी मानसिक क्षमताओं और सुपर-स्पीड के साथ 'एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन' में सही ढंग से सभी के सामने आते हैं। यह दोनों फिल्म में बाकी सुपरहीरोज के लिए बड़ी एक चुनौती साबित होते हैं। खासकर, जब वह अल्ट्रॉन के साथ मिलकर काम एवेंजर्स के खिलाफ काम करते हैं। लेकिन फिल्म का क्लाइमैक्स आने तक इन दोनों किरदारों की छवी को निगेटिव से पॉजिटिव में बदल दिया जाता है। मेकर्स ने पिएत्रो के किरदार को इसी फिल्म में खत्म कर दिया था। अपनी भाई की मौत के बाद वांडा गुस्से में आकर बदला लेने के लिए उतारू हो जाती है।

4 of 8
वांडा - फोटो : social media
कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर (2016)
'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर' में वांडा की एक  महत्वपूर्ण भूमिका दिखाई गई थी। क्रॉसबॉन्स के बम को नष्ट करने का उसका असफल प्रयास लागोस में हुई  तबाही का बढ़ा कारण बन जाता है। वांडा के द्वारा की गई इसी घटना ने सोकोविया समझौते को बढ़ावा दिया था। विजन के लिए उसकी बढ़ती भावनाओं के बावजूद, वांडा ने इस समझौते के विरोध में रही कैप्टन अमेरिका की टीम का पक्ष लिया और आयरन मैन के साथ लड़ने में कैप्टन का साथ दिया था।  

 
विज्ञापन

5 of 8
वांडा - फोटो : social media
एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर(2018)
'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' की शुरुआत में दिखाया गया था कि वांडा और विजन दोनों  स्कॉटलैंड में एवेंजर्स से दूर एक आम जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि, जब थानोस के ब्लैक ऑर्डर ने हमला किया, उससे विजन बुरी तरह घायल हो जाता है। बाद में फिल्म में वांडा ने खुद ही विजन को मारना पड़ता है क्योंकि वह दोनों नहीं चाहते हैं कि थानोस को माइंड स्टोन मिले। लेकिन थानोस ने समय में पीचे जाकर  विजन का माइंड स्टोन निकाल लिया। फिल्म के क्लाइमैक्स में वांडा भी धूल में बदल जाती है।
विज्ञापन

6 of 8
वांडा - फोटो : social media
एवेंजर्स: एंडगेम(2019)
'एवेंजर्स: एंडगेम' में गुस्से और दुख से भरी हुई वांडा की वापसी होती है। थानोस के खिलाफ इस आखिरी लड़ाई में वांडा ने आखिरी तक एवेंजर्स का साथ दिया।
विज्ञापन

7 of 8
वांडा - फोटो : social media
वांडाविजन(2021)
'वांडाविजन' सीरीज की शुरुआत वांडा के साथ होती है जो किसी तरह अपने पति, विजन और उनके दो बच्चों टॉमी और बिली के साथ रहती है। हालांकि बाद में पता चलता है कि, विजन की मृत्यु के दुख में वांडा अपनी उन शक्तियों का इस्तेमाल करती है जिनके बारे में वह पहले नहीं जानती थी। वांडा ने अपनी उन शक्तियों का इस्तेमाल करके विजन और उसके बच्चों के साथ एक काल्पनिक दुनिया बना रखी थी। सीरीज की विलेन अगाथा हार्कनेस से लड़ने के   बाद, वांडा को पता चलता है कि वह स्कार्लेट विच है। स्कार्लेट वांडा से एकदम विपरीत  दुनिया को खत्म करने के लिए प्रेरित थी।  
विज्ञापन

8 of 8
वांडा - फोटो : social media
वॉट इफ..?(2021)
वॉट इफ...? एनिमेटेड सीरीज ने दर्शकों के सामने वांडा का एक भयानक रूप पेश किया,  जहां एवेंजर्स जॉम्बीज बन गए थे। इस सीरीज में, विजन को वांडा को खो देने के दुख में पागल होते हुए दिखाया गया था। विजन ने वांडा को दोबारा पाने के लिए सुपरहीरोज के साथ धोखा किया था। वांडा का यह रूप हमें एमसीयू की 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' में देखने को मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें