फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctor Strange 2: हीरो ही नहीं विलेन के किरदार में भी नजर आ चुके हैं बेनेडिक्ट, 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' से पहले देखें यह फिल्में

Fri, 06 May 2022 09:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
डॉ. स्ट्रेंज के नए पोस्टर - फोटो : social media
मार्वल स्टूडियोज पूरी दुनिया में अपना एक ऐसा जाल बिछाने में कामयाब रहा है, जिसमें दर्शक अगर एक बार घुसता है तो निकल नहीं पाता। मार्वल ने अपने सिनेमेटिक यूनिवर्स की मदद से दुनिया भर में अपनी फिल्मों, वेब सीरीज, एनिमेटिड शोज और कॉमिक्स का ऐसा आकर्षण बनाया है, जिससे लोग चाहकर भी दूर नहीं रह पाते हैं। साल 2007 से शुरू हुए इस सफर में मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स ने कई सुपर हीरोज से दुनिया को रूबरू कराया। इसका नतीजा यह हुआ कि इस यूनिवर्स की तरफ लोगों का आकर्षण बढ़ता चला गया और वह सभी मार्वल की इस दुनिया में खोते चले गए। आज हम आपको इसी यूनिवर्स के एक ऐसे सुपरहीरो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम 'डॉक्टर स्ट्रेंज' है।
विज्ञापन

2 of 8
doctor strange
साल 2022 की पहली मार्वल फिल्म सिनेमाघरों में आज यानी 6 मई को रिलीज हो गई है।  'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' मार्वल के मल्टीवर्स यूनिवर्स को और अच्छे से दुनिया को दिखाने के लिए तैयार है। 'डॉक्टर स्ट्रेंज' की इस जादू भरी दुनिया में वह और उनकी पूरी टीम दुनिया की रक्षा करने के लिए तैयार है। इस बार उनका साथ देने के लिए फिल्म में स्कारलेट विच, वॉन्ग और अमेरिका शावेज शामिल हैं। 'डॉ स्टीफन स्ट्रेंज' ने इस यूनिवर्स में अपने शुरुआती दिनों से एक डौश-वाई डॉक्टर के रूप में एक लंबा सफर तय किया है। न्यूरोसर्जन से सुपरहीरो बनने तक, यकीनन स्ट्रेंज का किरदार पूरे एमसीयू में सबसे परिवर्तनशील कैरेक्टर में से एक रहा है। 'डॉक्टर स्ट्रेंज' की इस दूसरी सोलो फिल्म की रिलीज से पहले डॉक्टर स्ट्रेंज की पिछली उपस्थिति को देखने का यह बिल्कुल सही समय है। आइए जानते हैं इससे पहले एमसीयू में कहां-कहां डॉक्टर स्ट्रेंज ने अपना जादू बिखेरा है।
  
विज्ञापन

3 of 8
Doctor Strange - फोटो : social media
डॉक्टर स्ट्रेंज (2016)
'डॉ.स्टीफन स्ट्रेंज' ने पहली बार साल 2016 में आई अपनी सोलो फिल्म से अपने एमसीयू सफर की शुरुआत की थी। इस फिल्म ने हमें इस शानदार न्यूरोसर्जन से  मिलवाया था, जो एक कार एक्सिडेंट के बाद अपने हाथों का इस्तेमाल नहीं कर पाता है। अपनी नॉर्मल जिंदगी को वापस पाने के दृढ़ संकल्प के साथ, स्ट्रेंज तिब्बत जाता है। वह खुद को ठीक करने के लिए मिस्टिक आर्ट्स का मास्टर बन जाता। फिल्म के अंत तक, स्ट्रेंज अपनी जरूरतों से ऊपर बढ़कर दुनिया को बचाने का जिम्मा उठा लेता है।  

4 of 8
doctor strange in Thor: Ragnarok - फोटो : social media
थॉर: रैग्नारॉक (2017)
साल 2016 में सभी को अपनी शक्तियों से प्रभावित करने के बाद 'डॉक्टर स्ट्रेंज' ने साल 2017 में आई फिल्म 'थॉर: रैग्नारॉक' में अपनी उपस्थिति दर्ज की। फिल्म में उन्हें थॉर (क्रिस हेम्सवर्थ) से मिलते हुए दिखाया गया था। हालांकि, फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम बहुत कम था लेकिन उनके फैंस उन्हें दोबरा स्क्रीन्स पर देखकर काफी उत्साहित थे। फिल्म में डॉक्टर स्ट्रेंज को 'लोकी' के बारे में थॉर को बताते हुए और थॉर के पिता ओडिन का पता लगाने में उसकी मदद करते हुए दिखाया गया था।
विज्ञापन

5 of 8
doctor strange in Avengers: Infinity War - फोटो : social media
एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर(2018)
'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' में स्ट्रेंज और बड़ी जिम्मेदारी के साथ लौटता है। फिल्म में उन्हें थानोस के खिलाफ लड़ाई में आयरन मैन, स्पाइडर-मैन और गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी के साथ टीम बनाते हुए देखा गया था। फिल्म में वह टाइटन के तानाशाह के होम वर्ल्ड में ले जाता है। फिल्म में स्ट्रेंज एवेंजर्स की जीत का एक बड़ा कारण बने थे। फिल्म के अंत में वह धूल में तब्दील हो जाते हैं और दर्शक उन्हें आगे किसी एमसीयू फिल्म में देखने का उत्साह खो देते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
doctor strange in Avengers: Endgame - फोटो : social media
एवेंजर्स: एंडगेम (2019)
साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में स्ट्रेंज ने क्लाइमेक्स में एंट्री मार सभी का दिल जीत लिया। युद्ध के मैदान में टोनी स्टार्क यानी आर्यन मैन के लिए उन्होंने जो इशारा किया। वह आयरन मैन को खुद को सैक्रिफाइस करने के लिए आवश्यक था। उस इशारे से आयरन मैन समझ गया था कि यह सब डॉक्टर स्ट्रेंज पहले ही देख चुका है और वह जानता है कि युद्ध में आगे क्या होने वाला है।  
विज्ञापन

7 of 8
doctor strange in What If...? - फोटो : social media
वॉट इफ...?(2021)
मार्वल की एनिमेटेड सीरीज 'व्हाट इफ…?'ने डॉक्टर स्ट्रेंज का एक अजीब रूप सबके सामने पेश किया, जिसने दर्शकों के दिमाग में कैरेक्टर की पूरी कहानी ही बदल दी। सीरीज में स्ट्रेंज  कार एक्सीडेंट में अपनी गर्लफ्रेंड क्रिस्टीन पाल्मर को खो देता है और उसे दोबारा जीवित करने की इच्छा लेकर वह सुपरहीरो बनता है। लेकिन फिल्म से विपरीत वह सीरीज में अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल करता है और पूरी दुनिया खत्म करने में लग जाता है। फिल्म से अलग 'डॉक्टर स्ट्रेंज' सीरीज के एक पार्ट में विलेन के करिदार में नजर आया। लेकिन बाद में वह गार्डियंस ऑफ द मल्टीवर्स की इन्फिनिटी अल्ट्रॉन से लड़ने में मदद करता है। इसी कैरेक्टर को लाइव-एक्शन रूप अब मार्वल  'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' पूरी दुनिया के सामने पेश करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

8 of 8
doctor strange in Spider Man: No Way Home - फोटो : social media
स्पाइडर-मैन: नो वे होम (2021)
'डॉ. स्ट्रेंज' ने 'स्पाइडर-मैन: नो वे हो' में स्क्रीन्स पर वापसी की, जिसमें वह अपने जादू की मदद से पीटर पार्कर की पहचान को गुप्त करने में मदद करता है। लेकिन गलती से जादू गड़बड़ा जाता है और यह उन लोगों मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स में पूरी दुनिया से ले आता है, जो पीटर की सच्चाई जानते हैं। चीजों को ठीक करने के लिए, स्ट्रेंज ने दुनिया से पीटर की सारी यादों को मिटाने के लिए एक स्पेल किया। यहीं से 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' की फिल्म की शुरुआत होती है, जब गलती से डॉक्टर स्ट्रेंज मल्टीवर्स का दरवाजा खोल देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें