डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के दिनवार कलेक्शन के जो आखिरी आंकड़े अब तक प्राप्त हुए हैं, उनके मुताबिक फिल्म का कलेक्शन शुक्रवार के बाद कभी उठ ही नहीं पाया। फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ ने अपनी ओपनिंग के दिन भारत में 28.35 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया था। शनिवार को ये कलेक्शन 25.75 करोड़ रुपये, रविवार को 25.40 करोड़ रुपये, सोमवार को 8.14 करोड़ रुपये, मंगलवार को 6.60 करोड़ रुपये, बुधवार को 6.01 करोड़ रुपये और गुरुवार को करीब 5.00 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन बमुश्किल पहले हफ्ते में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाता दिख रहा है।