डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चीन में विवाद
मार्वल के बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' के एक दृश्य ने चीन में एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, बेनेडिक्ट कंबरबैच और एलिजाबेथ ओल्सन स्टारर फिल्म के शुरुआती दृश्य पर चीन के स्थानीय लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। इस दृश्य में 'द एपोच टाइम्स', एक अंतरराष्ट्रीय मल्टी-लैंग्वेज न्यूजपेपर और मीडिया कंपनी को दिखया गया है, जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का विरोधी है।