फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lilo and Stitch Trailer: 'लिलो एंड स्टिच' का शानदार ट्रेलर रिलीज, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे जमकर तारीफ

Thu, 13 Mar 2025 08:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lilo and Stitch Trailer: डिज्नी ने अपनी आगामी लाइव-एक्शन फिल्म लिलो एंड स्टिच का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसे देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
लिलो एंड स्टिच - फोटो : यूट्यूब
डिज्नी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लिलो एंड स्टिच' का लाइव-एक्शन संस्करण 23 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। फिल्म की रिलीज में अभी कुछ महीने बाकी हैं। इस बीच निर्माताओं ने इसका पहला आधिकारिक ट्रेलर जारी कर फैंस के बीच उत्साह जगा दिया है। पहले यह फिल्म डिज्नी+ पर आने वाली थी, लेकिन अब इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर को मिल रही शुरुआती प्रतिक्रियाओं से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह डिज्नी की लाइव-एक्शन फिल्मों में अपनी एक खास जगह पक्की कर सकती है।
Box Office Collection Wednesday Report: बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही 'छावा', लाखों में सिमटी 'क्रेजी'
 
विज्ञापन

2 of 5
लिलो एंड स्टिच - फोटो : यूट्यूब
फिल्म का ट्रेलर है शानदार
दो मिनट 24 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत कमांडर के एक डायलॉग से होती है, जिसमें वह स्टिच को 'खतरनाक प्रयोग' करार देता है। इसके बाद शुरू होता है रोमांच और हंगामे का सिलसिला। फिल्म में माया केलोहा लिलो की भूमिका निभा रही हैं, जो हवाई की एक नन्ही लड़की है। वह स्टिच नाम के एक एलियन से दोस्ती करती है, जिसे तबाही मचाने के लिए बनाया गया था। ट्रेलर में एक्शन, ड्रामा, रोमांच और मूल एनिमेटेड फिल्म का वही पुराना आकर्षण देखने को मिलता है। इस ट्रेलर को देखने के बाद लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
लिलो एंड स्टिच - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर के कैप्शन में लिखा है शानदार डायलॉग
फिल्म के ट्रेलर के साथ इसके आधिकारिक पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "ओहाना का मतलब परिवार और परिवार में कोई पीछे नहीं छूटता और न ही भुलाया जाता है।" ट्रेलर के साथ पोस्ट की गई यह लाइन फैंस के दिलों को छू रही है और पुरानी यादों को ताजा कर रही है।
Holi 2025: धूमधाम से होली खेलते हैं ये मुस्लिम सितारे, एक का तो जन्म के साथ ही जुड़ गया रंगों से नाता, जानिए

4 of 5
लिलो एंड स्टिच - फोटो : यूट्यूब
फिल्म में ये सितारे भी आएंगे नजर
इस फिल्म का निर्देशन डीन फ्लेचर कैंप ने किया है। यह 2002 की क्लासिक एनिमेटेड फिल्म 'लिलो एंड स्टिच' का नया रूप है, जिसे क्रिस सैंडर्स और डीन डेब्लिस ने बनाया था। लाइव-एक्शन फिल्म में जैच गैलिफियानाकिस, बिली मैग्नेसेन, सिडनी अगुडोंग, काइपो डुडॉइट, टिया कैरेरे, कर्टनी बी वेंस, एमी हिल, जेसन स्कॉट ली और हन्नाह वाडिंगहैम जैसे सितारे नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लिलो एंड स्टिच - फोटो : यूट्यूब
दो दशकों से फैंस की फेवरेट
2002 में रिलीज हुई मूल 'लिलो एंड स्टिच' फिल्म पिछले 20 सालों से दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है। इसकी लोकप्रियता की वजह से इसका सीक्वल और एक हिट टीवी सीरीज भी बनाया जा चुके हैं। अब लाइव-एक्शन वर्जन के साथ डिज्नी एक बार फिर इस कहानी को नया जीवन देने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें