प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन रूसो ब्रदर्स की नई सीरीज 'सिटाडेल' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सीरीज का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। शो का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है। यह एक स्पाई थ्रिलर है, जिसकी पिछले काफी समय से लगातार चर्चा हो रही थी। अंग्रेजी के अलावा इस वेब सीरीज को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी देखा जा सकेगा। सीरीज का निर्देशन एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर और एवेंजर्स एंडगेम बना चुके रूसो ब्रदर्स ने किया है।