डेडपूल और वूल्वरिन
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, फिल्म के सह कलाकार रयान रेनॉल्ड्स ने भी बातचीत के दौरान जैकमैन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें जैकमैन की शारीरिक बनावट देखकर "विश्वास नहीं हो रहा था। रयान रेनॉल्ड्स ने जैकमेन की प्रशंसा करते हुए कहा, " स्टंट के दौरान मुझे आपका अथक परिश्रम देखने को मिला। यह पहली बार था जब मैंने देखा कि जब आप एक्शन मूवी कर रहे होते हैं तो गाने और डांस की पृष्ठभूमि कितना मूल्यवान होती है। आपने उन फाइट सीन को तेजी और आत्मविश्वास के साथ पूरा किया। ऐसा मैंने पहले कभी नहीं देखा। मुझे परवाह नहीं है कि आप 25, 35, 45 या 55 साल के थे, लेकिन आपकी रफ्तार बिजली जैसी तेज थी।"