ओपेनहाइमर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब अभिनेता से पूछा गया कि क्या वह यह किरदार निभाना चाहेंगे तो उन्होंने जवाब दिया कि सब कुछ स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है। हालांकि, सिलियन मर्फी ने कहा कि अगर स्क्रिप्ट रोमांचक है तो वह इस अवसर के लिए तैयार हैं। बता दें कि मर्फी ने इससे पहले द डार्क नाइट ट्राइलॉजी में स्केयरक्रो उर्फ डॉ. जोनाथन क्रेन की भूमिका निभाई है। वह बैटमैन बिगिन्स में पहली बार स्केयरक्रो के रूप में दिखाई दे चुके हैं। यह 'ओपेनहाइमर' निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन के साथ उनका पहला कोलेबोरेशन था।