साल 2008 में रिलीज हुई मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की पहली फिल्म आयरनमैन से लेकर अब तक रिलीज हुई एमसीयू की 21 फिल्मों के बारे में हम आपको इस सीरीज में बता रहे हैं। इस सीरीज में सुपरहीरोज बने एवेंजर्स के साथ ऐसी कहानियां भी जोड़ी जानी शुरू हो चुकी हैं, जिनमें उन्हें अपनी सुपरपॉवर के बिना भी विजय पाते दिखाया जाता है। अब तक आप एमसीयू की 11 फिल्मों की कहानियां अमर उजाला की इस सीरीज की दो कड़ियों में जान चुके हैं। अब आगे..
विज्ञापन
2 of 7
Captain America Civil War
- फोटो : social media
12. कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर (2016)
एमसीयू की इस 12वीं फिल्म में सीरीज में अब तक दिखे एवेंजर्स के बीच ही घमासान मच जाता है। अल्ट्रॉन से मुकाबले के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान के बाद तमाम देश मिलकर संयुक्त राष्ट्र में एवेंजर्स के लिए कायदे कानून बनाने का मसौदा पेश करते हैं। इसे स्वोकिया समझौते का नाम मिलता है। लेकिन, कैप्टन अमेरिका इससे सहमत नहीं है। इस बीच वकांडा के राजा की बम विस्फोट में मौत हो जाती है और एवेंजर्स के बीच युद्ध छिड़ जाता है। इसी फिल्म में पहली बार ब्लैक पैंथर की एवेंजर्स सीरीज में एंट्री होती है और स्पाइडर मैन का किरदार भी एवेंजर्स में शामिल होता है। आयरनमैन से मिले नए सूट को पहनकर स्पाइडर मैन तमाम करतब भी दिखाता है।
विज्ञापन
3 of 7
Doctor Strange
- फोटो : social media
13. डॉक्टर स्ट्रेंज (2016)
एवेंजर्स सीरीज की इस 13वीं फिल्म से एक नए किरदार की एमसीयू में एंट्री होती है। डॉक्टर स्टीफन स्ट्रेंज दुनिया का सबसे मशहूर और हुनरमंद न्यूरोसर्जन है, उसे मौत के मुंह में जा चुके मरीजों को भी बचा लेने में महारत हासिल है। लेकिन, एक कार एक्सीडेंट में खुद डॉक्टर स्ट्रेंज अपाहिज हो जाता है। मेडिकल साइंस से मदद न मिलती देख वह काठमांडू पहुंचता है और पारलौकिक तरीकों से खुद को ठीक भी कर लेता है। पश्चिम की कहानी में ये पूरब का छौंका है। डॉक्टर स्ट्रेंज दूसरे ग्रहों से धरती पर होने वाले हमलों को रोकने की जिम्मेदारी लेता है और फिल्म के आखिर में उसकी मुलाकात थोर से होती है।
Guardians of Galaxy Volume 2
- फोटो : social media
14. गार्जियंस ऑफ गैलेक्सी: वाल्यूम 2 (2017)
एवेंजर्स सीरीज में थानोस की कहानी गार्जियंस ऑफ गैलेक्सी के सहारे आगे बढ़ रही है। उसकी दो पाली पोसी बेटियां गार्जियंस ऑफ गैलेक्सी में पीटर क्विल यानी स्टार लॉर्ड के साथ हैं, पर आपस में एक दूसरे के खून की प्यासी हैं। इन दोनों की थानोस से खुन्नस भी बार बार सामने आती है और दोनों उससे बदला लेने को बेताब दिखती हैं। इस फिल्म में पीटर क्विल को अपने साथ ले जाने उसका पिता आता है। क्विल को जब अपने पिता के खतरनाक इरादों का पता चलता है तो वह उसके खिलाफ हो जाता है। अपनी टीम के साथ मिलकर वह अपने पिता के ग्रह को तबाह कर देता है। फिल्म के आखिरी सीन में एडम नाम के एक किरदार का जिक्र होता है।
विज्ञापन
5 of 7
Spiderman Home Cumming
- फोटो : social media
15. स्पाइडर मैन: होम कमिंग (2017)
एवेंजर्स सीरीज में नए किरदारों को जोड़ने की कड़ी में निर्माता कैविन फैजी ने स्पाइडरमैन को सोनी पिक्चर्स से लाकर इसमें जोड़ा। जैसाकि हल्क को एवेंजर बनाने के लिए उसके किरदार को नए तरीके से सीरीज की दूसरी फिल्म में गढ़ा गया था, वैसा ही रीबूट स्पाइडरमैन का ये फिल्म बनाती है। आयरनमैन चाहता है कि स्पाइडरमैन उसके संरक्षण में काम करे लेकिन स्पाइडरमैन अपने दोस्त नर्ड के साथ किसी और ही गुंताड़े में हैं। फिल्म में एवेंजर्स सीरीज की पिछली फिल्मों के कई किरदार भी स्पाइडर मैन यानी पीटर पार्कर के स्कूल में दिखते हैं।
16. थोर: रैग्नारॉक (2017)
सीरीज की पिछली एक फिल्म में अंतरिक्ष में गुम हो गया हल्क इस फिल्म में वापस मिलता है। वह गैलेक्सी के एक ग्रह में बंधक है। उधर, लोकी की साजिशें जारी हैं और थोर व लोकी की बहन हेला भी इस फिल्म में एसगार्ड पर अपना हक जताने आ पहुंचती है। उसके पास इतनी शक्तियां हैं कि थोर का हथौड़ा भी उसके आगे बेकार साबित होता है। थोर को भी जब उसी ग्रह पर बंधक बनाकर बेच दिया जाता है, जहां हल्क है तो कहानी एक नया मोड़ लेती है। सब मिलकर थोर के पैतृक ग्रह एसगार्ड को बचाने के लिए खतरनाक युद्ध में शामिल हो जाते हैं। थानोस के अभयारण्य के बारे में भी दर्शकों को इस फिल्म के आखिर में पता चलता है।
17. ब्लैक पैंथर (2018)
एवेंजर्स सीरीज की 12वीं फिल्म कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर में दिखे ब्लैक पैंथर यानी वकांडा के उत्तराधिकारी टचाला की ये सोलो फिल्म है। फिल्म बहुत कुछ भारतीय फिल्म बाहुबली जैसी दिखती है। इसमें भी राज्य के उत्तराधिकार को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच का खूनी संघर्ष है। एमसीयू सीरीज में आमतौर पर एवेंजर्स अपनी शक्तियों से ही दुश्मनों का मुकाबला करते हैं, लेकिन इस फिल्म में दो बार ब्लैक पैंथर अपनी शक्तियों के बिना भी चुनौतियां का सामना करता है। फिल्म के जरिए दर्शकों को वकांडा की उन्नत तकनीकों के बारे में बताया जाता है और दुनिया की सबसे शक्तिशाली धातु वाइब्रेनियम की उपयोगिता भी समझाई जाती है।