Cannes
- फोटो : X
फिल्म इंडस्ट्री को जोड़ने का काम करता है यह फेस्टिवल
कान में फिल्म निर्माता, वितरक और निवेशक एक साथ आते हैं, जिससे नई फिल्मों के लिए सौदे और सहयोग बनते हैं। सांस्कृतिक आदान-प्रदान होता है। विभिन्न देशों की फिल्में एक मंच पर आती हैं, जो वैश्विक सांस्कृतिक समझ को बढ़ाती हैं। कान की खासियत कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट, ग्लैमर और मशहूर हस्तियों की चमक तो है ही, लेकिन इसका असली महत्व इसकी फिल्मों में है। यहां मुख्य प्रतियोगिता के अलावा, नए निर्देशकों की फिल्में, शॉर्ट फिल्म्स और स्वतंत्र सिनेमा को भी जगह मिलती है। भारतीय फिल्में भी कई बार कान में सराही गई हैं।
यह भी पढ़ें: Sitaare Zaameen Par Star Cast: सितारे जमीन पर के 10 डिसेबल्ड बास्केटबॉल प्लेयर, जो करेंगे गुलशन की नाक में दम