ब्रिटनी स्पीयर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिटनी ने कोर्ट में कंजरवेटरशिप के खिलाफ कहा था, 'मुझे मेरी जिंदगी, मेरी आजादी वापस चाहिए। 13 साल हो चुके हैं, अब बहुत हुआ।' ब्रिटनी मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं। इस वजह से उनके पिता 2008 से कानूनी तौर पर उनकी देखरेख कर रहे हैं। ब्रिटनी के पिता जेमी स्पीयर्स के पास कानूनी अधिकार है, जिसके चलते वो अपनी बेटी के जीवन से जुड़ा हर फैसला ले सकते हैं। इसमें उनकी पर्सनल लाइफ और पैसों से जुड़े मामले भी शामिल हैं।