फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection Report: अब भी नोट छाप रही 'पुष्पा 2', 'मुफासा' की दमदार कमाई जारी, जानें बेबी जॉन का हाल

Wed, 08 Jan 2025 07:18 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report: पुष्पा 2 द रूल बॉक्स ऑफिस पर अब भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं, मुफासा भी टिकट खिड़की पर शानदार कारोबार कर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2, मुफासा द लायन किंग, बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2 द रूल' अब भी नोट छाप रही है। वहीं, मुफासा द लायन किंग भी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। इन दोनों फिल्मों के अलावा सिनेमाघरों में बेबी जॉन भी प्रदर्शित हो रही है, लेकिन इसका हाल काफी ज्यादा बुरा नजर आ रहा है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office Collection: 'पुष्पा 2' की कमाई में आई मामूली गिरावट, जानें 34वें दिन किया कितना कलेक्शन
विज्ञापन

2 of 5
भाईजान-बेबी जॉन - फोटो : इं
कमाई को तरसी बेबी जॉन
बेबी जॉन का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक रहा है। रिलीज से पहले इस फिल्म की काफी हवा बनाई गई, लेकिन पर्दे पर दस्तक देते ही वरुण धवन की यह फिल्म फिसड्डी साबित हुई। इस फिल्म से कीर्ति सुरेश ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है, लेकिन उनकी शुरुआत भी इस फिल्म की वजह से फीकी हो गई है।
यह भी पढ़ें- Pushpa 2: नई फुटेज के साथ इस तारीख से सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी 'पुष्पा 2', फिल्म की अवधि में हुआ इजाफा
विज्ञापन

3 of 5
बेबी जॉन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
40 करोड़ तक भी नहीं पहुंचा आंकड़ा
बेबी जॉन ओपनिंग डे से ही अच्छी कमाई के लिए तरस रही है। 180-185 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म पहले हफ्ते में महज 36.4 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकी। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म अब सिनेमाघरों से अलविदा लेने की तैयारी में दिख रही है। फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता चला जा रहा है। दूसरे मंगलवार को इस फिल्म ने 25 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 39.01 करोड़ रुपये हो गई है।

4 of 5
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुफासा द लायन किंग की दमदार कमाई जारी
भारतीय लोगों के दिलों में मुफासा द लायन किंग अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म मजबूती से टिकी हुई है। मंगलवार को टिकट खिड़की पर इसने एक करोड़ तीन लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कारोबार अब 125.25 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
पुष्पा 2 द रूल अब भी छाप रही नोट
पुष्पा 2 द रूल को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। इसके बाद भी यह फिल्म करोड़ों में ही कमाई कर रही है। 34वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ 28 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म ने सभी भाषाओं में कुल 1210.98  करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें