फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 1200 करोड़ी क्लब के करीब पहुंची 'पुष्पा 2', 'मुफासा' की भी छप्परफाड़ कमाई जारी

Sat, 04 Jan 2025 07:31 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report: ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 1200 करोड़ रुपये के क्लब के करीब पहुंच गई है। वहीं, ‘मुफासा’ भी लगातार अच्छी कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि टिकट खिड़की पर किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2, मुफासा द लायन किंग - फोटो : इंस्टाग्राम
बीते साल के बाद अब नए साल पर भी 'पुष्पा 2' और 'मुफासा द लायन किंग' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। इन दोनों ही फिल्मों ने टिकट खिड़की पर अब तक छप्परफाड़ कमाई की है। वहीं, वरुण धवन की बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को किस फिल्म का टिकट खिड़की पर प्रदर्शन कैसा रहा?
यह भी पढ़ें-  Bigg Boss 18: ईशा सिंह ने अविनाश मिश्रा पर कसा तीखा तंज, कहा- तुम अपनी ट्रॉफी का ध्यान रखो
विज्ञापन

2 of 5
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बेबी जॉन
वरुण धवन की 'बेबी जॉन' उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई है। ओरिजनल फिल्म थेरी के हिंदी डब के इंटरनेट पर मौजूदगी इस फिल्म के न चलने का एक कारण हो सकती है। इस फिल्म से निर्देशक कलीस ने बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन पहली ही फिल्म में उनके हाथ असफलता लगी है।
यह भी पढ़ें-  Ram Gopal Varma: 'मुझे मां पसंद थी, बेटी नहीं', बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करना चाहते रामू
विज्ञापन

3 of 5
बेबी जॉन से वरुण धवन का लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण की सुपर फ्लॉप फिल्मों से भी पीछे बेबी जॉन
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 180-185 करोड़ के आस-पास बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर पहले दिन से ही निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में यह फिल्म महज 36.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकी। वहीं, दूसरे हफ्ते की शुरुआत में इस फिल्म का और भी बुरा हाल दिख रहा है। 10वें दिन फिल्म ने 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 36.85 करोड़ रुपये हो चुकी है। यह फिल्म वरुण की सुपर फ्लॉप फिल्मों 'कलंक' और 'स्ट्रीट डांसर थ्रीडी' से भी पीछे चल रही है। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर क्रमशः 80.35 करोड़ और 68.28 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

4 of 5
पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का एक और धांसू लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुष्पा 2 द रूल
'पुष्पा 2 द रूल' एक और नया इतिहास रचने से महज कुछ ही कदम की दूरी पर है। हिंदी भाषा में यह फिल्म जल्द ही 800 करोड़ी क्लब की शुरुआत करने जा रही है। वहीं, भारत में भी यह फिल्म 1200 करोड़ के क्लब की पहली फिल्म बनने वाली है। पांचवें शुक्रवार को इस फिल्म ने तीन करोड़ 85 लाख रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 1193.6 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, हिंदी में फिल्म ने अब तक 781.15 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुफासा द  लायन किंग
'मुफासा द लायन किंग' भारत में 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 50.3 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। वहीं, 15वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ 35 लाख रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 126.9 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म डेडपूल और वूल्वरिन से महज एक कदम पीछे है। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 128.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें