फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'गेम चेंजर' के साथ पहले दिन ही हुआ खेला, बॉक्स ऑफिस 'फतेह' नहीं कर सकी सोनू सूद की फिल्म

Sat, 11 Jan 2025 08:01 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report: 'गेम चेंजर' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा कारोबार नहीं कर सकी। सोनू सूद की फिल्म फतेह का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया?
विज्ञापन
1 of 5
गेम चेंजर, फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म गेम चेंजर ने 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। फिल्म की रिलीज को लेकर काफी समय से चर्चाएं तेजी थीं। मकर संक्रांति और पोंगल जैसे त्योहार के मौके पर आई यह फिल्म पहले भले ही बॉक्स ऑफिस पर अर्धशतक लगाने में कामयाब रही, लेकिन फिल्म के बजट के हिसाब से यह ओपनिंग अच्छी नहीं कही जा सकती। इस फिल्म को हिट होने के लिए अभी लंबी दूरी तय करनी होगी। वहीं, इसके साथ रिलीज हुई सोनू सूद की फिल्म फतेह का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल नजर आया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की। इस फिल्म के अलावा पुष्पा 2 और मुफासा थिएटर्स में लगातार मजबूती से टिके हुए हैं। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने शुक्रवार को कैसी कमाई की...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गेम चेंजर (हिंदी) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गेम चेंजर का बिगड़ा खेल
'गेम चेंजर' की बात करें तो पहले दिन पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरुआत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 450 करोड़ के आस-पास है। ऐसे में इसे हिट होने के लिए कम से कम पहले दिन अपने लागत के 20 प्रतिशत की कमाई यानी 90 करोड़ का कलेक्शन करना चाहिए था। फिल्म ने 10 जनवरी को टिकट खिड़की पर 51.25 करोड़ का कलेक्शन किया। सबसे ज्यादा फिल्म ने तेलुगु में 42 करोड़ रुपये कमाए। वहीं इसने  हिंदी में सात करोड़, तमिल में दो करोड़ 10 लाख, कन्नड़ में एक लाख और मलयालम में पांच लाख रुपये की कमाई की। 'गेम चेंजर' की पहले दिन की कमाई 'आरआरआर' से आधी रही। एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' ने ओपनिंग डे पर 103 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए पहले वीकएंड में और अच्छा कारोबार करना होगा
Game Changer Review: ‘आरआरआर’ वाला जादू दोहराने से चूके राम चरण, भ्रष्टाचार की एक और कहानी लाए निर्देशक शंकर
विज्ञापन

3 of 5
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फतेह
सोनू सूद की 'फतेह' भी 10 जनवरी को गेम चेंजर के साथ रिलीज हुई। यह फिल्म भी अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी। फिल्म में सोनू के अलावा जैकलीन फर्नांडीज और नसीरुद्दीन शाह भी हैं। यह फिल्म कई हॉलीवुड फिल्मों की याद दिलाती है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने शुक्रवार को दो करोड़ 45 लाख रुपये की कमाई की है।
Fateh Movie Review: जी स्टूडियोज की साख पर बट्टा लगाती सोनू सूद की फिल्म, याद आएंगी ये सारी हॉलीवुड पिक्चरें

4 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुष्पा 2 ने की कितनी कमाई?
'पुष्पा 2' की धांसू कमाई बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है। फिल्म टिकट खिड़की पर अब भी करोड़ों में कारोबार कर रही है। 37वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ नौ लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 1216.09 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुफासा द लायन किंग की रफ्तार हुई धीमी
मुफासा द लायन किंग पिछे तीन हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म ने अब चौथे हफ्ते में भी अपने कदम रख दिए हैं। हालांकि, अब इस फिल्म की रफ्तार सुस्त होती जा रही है। भारत में फिल्म ने 22वें दिन 65 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 128.30 करोड़ रुपये हो गया है। 
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें