फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरहीरोज को धूल चटाकर 'ब्लैक पैंथर' टॉप 3 में पहुंची, हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

Tue, 27 Mar 2018 06:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हॉलीवुड की 'ब्लैक पैंथर' फिल्म ने पूरी दुनियाभर में धमाल मचा रखा है। अब तक इस फिल्म ने कमाई के मामले में हॉलीवुड की सभी फिल्मों को पछाड़ दिया है। इस फिल्म ने अब तक करीब 80 अरब रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म की इस शानदार कमाई से हर कोई हैरान है। 
विज्ञापन

2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार 'ब्लैक पैंथर' सुपरहीरो की पांचवी ऐसी फिल्म है जिसने इतनी कमाई की है। खास बात यह है कि यह फिल्म डिजनी की 16वीं ऐसी फिल्म है जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है।'ब्लैक पैंथर' ने भारत में ही केवल 2 तीन में 16 करोड़ रुपए कमा लिए थे। 
विज्ञापन

3 of 4
बात करें अन्य फिल्मों की तो अब तक फिल्म 'द एवेंजर्स' ने करीब 97 अरब, 'एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन' ने लगभग 90 अरब, 'आयरन मैन-3' ने करीब 77 अरब और 'कैप्टन अमेरिका सीविल वॉर' ने करीब 71 अरब की कमाई की है। 'ब्लैक पैंथर' ने अब तक करीब 80 अरब की कमाई कर ली है। जल्द ही फिल्म की कमाई 80 अरब के पार हो जाएगी।
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि रयान कूलर द्वारा निर्देशित 'ब्लैक पैंथर' 16 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कैडविक बोसमैन ने सुपरहीरो की भूमिका को निभाया है। ‘ब्लैक पैंथर’मार्वल स्टूडियोज की ऐसी पहली फिल्म है जिसमें एक अश्वेत कलाकार मुख्य भूमिका में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें