फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Zombie movies: ये हैं अब तक की 8 सबसे बेहतरीन जॉम्बी फिल्में, नहीं देखी तो तुरंत देख लीजिए

Tue, 10 Aug 2021 02:32 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बेस्ट जॉम्बी मूवीज - फोटो : Social media
साइंस फिक्शन के समानांतर जॉम्बी फिल्मों का भी क्रेज लोगों के बीच सर चढ़कर बोल रहा है। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते जॉम्बी से जुड़ी कई फिल्में पर्दे और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद सुपर-डुपर हिट साबित हो रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको हॉलीवुड की 8 सबसे मशहूर जॉम्बी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आपको भूल कर भी मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं...

वर्ल्ड वॉर Z

साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई। ये फिल्म हमें एक ऐसे दौर में लेकर जाती हैं, जहां पर खतरनाक वायरस के कारण एक जॉम्बी पेंडेमिक आया हुआ है। शहर में पनपे खतरनाक जॉम्बी पेंडेमिक के कारण उथल पुथल का माहौल बन चुका है। इन सबके बीच गैरी लेन (ब्रैड पिट) अपने परिवार को बचाने का संघर्ष करता है। क्या गैरी अपने परिवार को बचा पाता है? या उसका परिवार जॉम्बीज के द्वारा मारा जाता है? इसे जानने के लिए आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म ने जॉम्बी सर्वनाश को एक वैश्विक अर्थ दिया है। इस फिल्म में आपको एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस सब कुछ मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 8
ट्रेन टू बुसान - फोटो : Social media

ट्रेन टू बुसान 

ये फिल्म इतनी रोमांचक और सस्पेंस फुल है कि स्क्रीन से पल भर के लिए आपको अपनी आंखों को हटाना नागवार गुजरेगा। साल 2016 में आई इस साउथ कोरियन फिल्म ने जॉम्बी फिल्मों के कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया। फिल्म हमें एक ऐसे अपोकेलिप्टिक वर्ल्ड में लेकर जाती है, जहां जॉम्बी वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति ट्रेन में चढ़ता है। उसके बाद वह बाकी लोगों को भी संक्रमित कर देता है। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा ट्रेन के तंग वातावरण में शूट किया गया है। ट्रेन में एक पिता अपनी बच्ची को इन जॉम्बीज से बचाने की कोशिश कर रहा है। क्या वो अपनी बच्ची को इनसे बचा पाता है या नहीं? जानने के लिए आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।  
विज्ञापन

3 of 8
आई एम लीजेंड - फोटो : Social media

आई एम लीजेंड

विल स्मिथ की ये शानदार फिल्म हमें एक ऐसे पोस्ट अपोकेलिप्टिक वर्ल्ड में लेकर जाती है, जहां पर जॉम्बी वायरस का आउटब्रेक हो चुका है। ये वायरस शहर की अधिकांश आबादी को खत्म कर उन्हें नरभक्षी बना देता है। इस वायरस के आउटब्रेक को रोकने के लिए न्यूयॉर्क शहर को खाली कराया जाता है। बाद में न्यूयॉर्क शहर में एक व्यक्ति अपने कुत्ते के साथ बचता है। फिल्म में दिखाया गया है कि जॉम्बीज के अंदर योजना बनाने की भी समझ होती है। आगे क्या होता है? उसे जानने के लिए आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। 

4 of 8
रेजिडेंट इविल - फोटो : Social media

रेजिडेंट इविल 

इस फिल्म के कुल 6 भाग अब तक आ चुके हैं और 7 वां भाग दिसंबर 2021 में रिलीज होने की उम्मीद है। मिला जोवोविच इस फिल्म में मुख्य किरदार की भूमिका में है। फिल्म के सभी पार्ट्स एक से  बढ़कर एक हैं। इस फिल्म में आपको जॉम्बी एडवेंचर के साथ साथ साइंस फिक्शन का भी मिक्सचर मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 8
आर्मी ऑफ द डेड - फोटो : Social media

आर्मी ऑफ द डेड 

जैक स्नाइडर द्वारा निर्देशित ये फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म हमें लास वेगास में लेकर जाती है, जहां पर एक जॉम्बी आउटब्रेक हो रहा है। इस शहर को चारों तरफ से घेरा गया है और उसे न्यूक्लियर हमले से उड़ाने की योजना है। क्रिमिनल्स का एक समूह जॉम्बी से भरे शहर के बीचों बीच एक कैसीनो से पैसे निकालने के लिए जाता है। आगे क्या होता है? इसे जानने के लिए ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 8
कार्गो - फोटो : Social media

कार्गो

ये फिल्म काफी धीमी गति से आगे बढ़ती है। फिल्म में एक व्यक्ति की कहानी को दिखाया गया है, जो जॉम्बी सर्वनाश से एक नवजात बच्चे को बचाने की कोशिश करता है। आपको ये फिल्म बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

7 of 8
जॉम्बीलैंड - फोटो : Social media

जॉम्बीलैंड 

अगर आप रोमांचक फिल्मों को देखने के शौकीन हैं, तो जॉम्बीलैंड आपके लिए एक बढ़िया विकल्प है। इस फिल्म में आपको धीरे-धीरे चलने वाले जॉम्बी नहीं बल्कि भागते दौड़ते तेजी से हमला करने वाले जॉम्बी देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
अलाइव - फोटो : Social media

अलाइव

2020 में आई इस फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी। कोरोना वायरस की दहशत में जब हम अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। उस दौरान एक ऐसी फिल्म आई जिसमें ये दिखाया गया था कि जॉम्बी वायरस के कारण एक व्यक्ति अपने घर में ही फंस गया है। ये फिल्म रोमांचक, थ्रिलर होने के साथ-साथ काफी सस्पेंस फुल भी है। आपको ये फिल्म बिल्कुल भी मिस नहीं  करनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें