फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barbie: 'कुमकुम' के बाद 'बार्बी' पर जमकर भड़के टीवी अभिनेता जय भानुशाली, फिल्म को बताया 'बवासीर'

Wed, 26 Jul 2023 05:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जय भानुशाली, बार्बी - फोटो : social media
इन दिनों विदेशों से लेकर भारत तक के सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। 'मिशन इम्पॉसिबल 7', 'बार्बी' और 'ओपेनहाइमर' में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं। लेकिन जहां एक तरफ टॉम क्रूज और सिलियन मर्फी की फिल्मों को अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं, वहीं मार्गोट रॉबी की 'बार्बी' को लोगों की खरीखोटी सुनने मिल रही है। कुछ समय पहले जूही परमार ने फिल्म को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया था और अब टीवी अभिनेता जय भानुशाली को भी 'बार्बी' देखना कुछ रास नहीं आया। 
विज्ञापन

2 of 5
जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया
जूही परमार के बाद टीवी अभिनेता और होस्ट जय भानुशाली ने मार्गोट रॉबी और रयान गोसलिंग की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बार्बी' की जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि वह रविवार को अपनी बेटी के साथ बार्बी देखने गए थे, लेकिन  फिल्म देखने के बाद उन्हें बेहद निराशा हुई। जय ने दावा किया है कि वह यह समझने में विफल हैं कि आखिर लोग फिल्म को देखने के लिए क्यों जा रहे हैं? इतना ही नहीं अभिनेता को यह भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है, जो इसका इतना प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
जय भानुशाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
ग्रेटा गेरविग द्वारा निर्देशित 'बार्बी' की आलोचना करते हुए टीवी के नामी कलाकार जय भानुशाली ने कहा, 'इससे बुरी फिल्म मैंने नहीं देखी। यह एक बहुत ही खराब फिल्म है, मुझ पर विश्वास करो दोस्तों। फिल्म देखने के बाद मुझे इस वीडियो को बनाने में दो दिन लगे। प्रमोट कर रहे थे तो मुझे लगा बच्चों के लिए है, लेकिन यह न बच्चों के लिए है और न ही बड़ों के लिए।' 

4 of 5
जय भानुशाली, माही विज अपनी बेटी के साथ - फोटो : insta
जय भानुशाली ने यह भी कहा कि क्योंकि उन्होंने टिकट के लिए पैसे चुकाए थे, इसलिए उन्होंने फिल्म को अंत तक सहन किया। अभिनेता बोले, 'मेरी बेटी ने पहले 30 मिनट में मुझसे कहा डैडी, मुझे नींद आ रही है। मैं फिल्म नहीं देख सकती। मुझे घर लेकर चलो। मैं बोर हो रही हूं। इस फिल्म को देखने के बाद मेरी छोटी सी बेटी मुझे जज कर रही थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेटी के साथ जूही परमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जय से पहले, लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री जूही परमार ने बार्बी के निर्माताओं के नाम सोशल मीडिया पर एक नोट लिखकर फिल्म को लेकर अपनी निराशा जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि यह फिल्म बच्चों के लिए अनुचित है और इसीलिए वह अपनी 10 साल की बेटी समायरा को फिल्म दिखाने ले गई थीं। हालांकि, उन्होंने कहा कि फिल्म में इस्तेमाल किए गए सेक्शुअल कंटेंट और अनुचित भाषा की वजह से वह 10 मिनट के अंदर ही अपनी बेटी के साथ सिनेमा हॉल से बाहर आ गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें