मार्वेल की 'एवेंजर: इंफिनिटी वॉर' 2018 की सबसे रोमांचक सुपरहीरो वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म से जुड़ी एक और बात सामने आई है, जो भारतीय दर्शकों के लिए खूशखबरी होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
हम सभी को पता है कि मार्वेल की 'एवेंजर: इंफिनिटी वॉर' एक धमाकेदार एक्शन वाली फिल्म होगी। फिल्म के ट्रेलर को मिल रही प्रतिक्रिया भी इस बात की पुष्टि कर रही है। अब खबर है कि फिल्म अमेरिका से पहले भारत में रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म अमेरिका में 4 मई 2018 को रिलीज होने वाली है, लेकिन यह भारत में लगभग एक हफ्ते पहले 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कोई फिल्म हॉलीवुड से पहले भारत में पहले रिलीज हो रही है।
पढ़ें: 'बाहुबली' और 'टाइगर' को छोड़िए, इस फिल्म के ट्रेलर ने 2 दिन में दुनिया भर में मचाया तहलका
4 of 5
इससे पहले 'जंगल बुक' को भी ऐसे ही रिलीज किया गया था। इस फैसले पर बात करते हुए स्टूडियो एंटरटेनमेंट, डिज्नी इंडिया के प्रमुख बिक्रम दुग्गल ने बताया, 'हर नए टाइटल के साथ, भारत में मार्वेल के सुपरहीरोज के फैंस की संख्या बढ़ती जा रही है।'
उन्होंने बताया कि फिल्म 'एवेंजर: इंफिनिटी वॉर के ट्रेलर को भारत में जो प्यार मिला उसे देखते हुए हम फिल्म को भारतीय फैंस के लिए खास बनाना चाहते हैं। इसलिए इस फिल्म को अमेरिका से पहले भारत में रिलीज किया जा रहा है।
पढ़ें: मार्वेल की अगली सुपरहीरो फिल्म का ट्रेलर आया सामने, देखने को मिलेगा खतरनाक एक्शन