फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाई में 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक हफ्ते के अंदर आंकड़ा 200 करोड़ पार

Sat, 05 May 2018 03:26 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Avengers
'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' की धमाकेदार कमाई जारी है। इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी जबरदस्त पकड़ के साथ बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। इस फिल्म की धमक से न केवल बॉक्स ऑफिस हिल गया है बल्कि यह हाल ही में रिलीज दो फिल्मों की कमाई पर सेंध मारने में कामयाब रही।
 
विज्ञापन

2 of 5
‪‪Avengers Infinity War‬
इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते शुक्रवार को 7.17 करोड़ की कमाई की है। जो कि अपने आप में काबिले तारीफ है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि अमिताभ बच्चन की '102 नॉट आउट' और राजकुमार राव की 'ओमर्टा' के रिलीज होने से इसकी कमाई की रफ्तार धीमी हो सकती है। हालांकि इस फिल्म की कलेक्शन ने सभी आशंकाओं को गलत साबित कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
Avengers Infinity War
इस फिल्म ने शुक्रवार को 7.17 करोड़ की कमाई कर ली। ऐसे में इस फिल्म का भारत में कारोबार कुल मिलाकर 163.81 हुआ है। जबकि वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 210.01 करोड़ रहा। इस फिल्म के पहले दिन की कमाई भी दमदार रही। रिलीज के दिन ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 31.30 करोड़ का बिजनेस किया था। 
 

 

4 of 5
अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर
'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' को केवल 2000 स्क्रीनों पर रिलीज किया गया था। इसके बावजूद यह फिल्म अपनी धाक जमाने में कामयाब रही। 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' हॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म कही जा रही है। वहीं इस फिल्म के कलेक्शन ने कई हॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Avengers: Infinity War
'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' को एंथनी और जॉय रूसो ने डायरेक्ट किया है। जिसमें लीड रोल में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस प्रैट, क्रिस हैम्सवर्थ, बेनेडिक्ट कम्बरबैच, स्कारलेट जोहानसन और मार्क रफेलो हैं। इस फिल्म की कहानी एक सुपरहीरो की है जो एकजुट होकर खलनायक थानोस से दुनिया को बचाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें