फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एवेंजर्स एंडगेम' ने 8 दिन में तोड़े सभी रिकॉर्ड, अब तक कमा लिए इतने करोड़

Sat, 04 May 2019 03:09 PM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
avengers endgame - फोटो : social media
मार्वल स्टूडियोज की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में रिलीज के पहले ही हफ्ते में नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह फिल्म भारत में कारोबार के लिहाज से अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है।
विज्ञापन

2 of 5
avengers endgame - फोटो : social media
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस 22वीं फिल्म ने पहले हफ्ते में 310 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। एवेंजर्स एंडगेंम की इस कमाई ने एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर की भारत में हुए 294 करोड़ रुपए की टोटल कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
avengers endgame - फोटो : amar ujala
एवेंजर्स सागा की इस आखिरी फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन यानी पिछले शुक्रवार को करीब 18 करोड़ की कमाई की जो कुछ भारतीय फिल्मों की ओपनिंग डे की कमाई से भी ज्यादा है। अपने ओपनिंग डे पर ही इस फिल्म ने 63.81 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

4 of 5
Avengers Endgame PC - फोटो : amar ujala
इस फिल्म के नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सारे खर्चे हटाकर अभी तक 260.04 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में 15वें नंबर पर आ गई है। पूरी दुनिया की बात करें तो अभी तक एवेंजर्स एंडगेम ने 1.66 बिलियन डॉलर की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
avengers endgame - फोटो : social media
यह एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर के बाद मार्वल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने दुनिया भर ने करीब दो बिलियन डॉलर की कमाई की थी। वहीं दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में एवेंजर्स एंडगेम अभी जुरासिक वर्ल्ड के बाद छठे नंबर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें