फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स आफिस पर तूफान मचा चुकी हैं ये 5 हॉलीवुड फिल्में, 'फैनी' से ज्यादा दिखी है तबाही

Fri, 03 May 2019 07:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
San Andreas - फोटो : social media
फैनी तूफान आज ओडिशा के तट पर टकरा गया है। यह पहली बार नहीं है कि ओडिशा के लोगों को इस प्रकार के विध्वंसक तूफान का सामना करना पड़ रहा है। अगर इस तूफान की तुलना फिल्मों में दिखने वाले तूफान की जाए तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी। जी हां, बॉलीवुड और हॉलीवुड सिनेमा में तूफान,बाढ़, भूकंप और सुनामी जैैसी प्राकृतिक त्रासदी पर कई फिल्में बन चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं हॉलीवुड की 5 ऐसी फिल्में जिनमें दिखी खतरनाक प्राकृतिक त्रासदी।
विज्ञापन

2 of 6
the day after tomorrow - फोटो : social media
फिल्म- द डे आफ्टर टूमारो
इस फिल्म में बर्फीले तूफान और सुनामी की त्रासदी को दिखाया है। अमेरिका में आई इस त्रासदी से पूरा देश तहस नहस हो जाता है। ये फिल्म साल 2004 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन रोलैंड ने किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
2012 - फोटो : social media
फिल्म- 2012
ये फिल्म साल 2009 में आई थी। इस फिल्म में भूकंप और सुनामी से पूरी दुनिया मेें तबाही मच जाती है। इस फिल्म जॉन कुसैक, अमांडा पीट और ओलिवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन भी रोलैंड ने ही किया था। दुनियाभर के दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था। 

4 of 6
Geostorm - फोटो : social media
फिल्म- जियोस्टॉर्म
ये एक साइंस डिजास्टर आधारित फिल्म थी। ये फिल्म साल 2017 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन डीन डिवालिन ने किया था। इस फिल्म में जेरार्ड बटलर, जिम स्टर्गेस और अब्बी कॉर्निश जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
San Andreas - फोटो : social media
फिल्म- सैन एंड्रियास
ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ड्वेन जॉनसन,कार्ला गुजिनो और अलेक्सेन्ड्रा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन ब्रैड पेयटन ने किया था। सैन एंड्रियास मेें भूकंप और सुनामी से होने वाली त्रासदी को दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Flood - फोटो : social media
फिल्म- फ्लड
जैसा की नाम से ही पता चलता है कि ये फिल्म बाढ़ पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन टोनी मे किया था। ये फिल्म साल 2007 में आई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें