अवतार द वे ऑफ वाटर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी संस्करण को भी मिल रहा अच्छा प्रतिसाद
फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हो रही है। हिंदी भाषी दर्शकों मे भी फिल्म को लेकर खासी उत्सुकता देखने को मिल रही है। अब तक मिले आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ के हिंदी संस्करण की करीब 30 हजार टिकटें बिक चुकी हैं जिनसे फिल्म ने करीब 90 लाख रुपये की कमाई कर ली है। तेलुगू संस्करण की टिकटें हिंदी संस्करण से भी ज्यादा बिकी हैं। इस भाषा में फिल्म ने करीब 60 हजार टिकटें बेचकर करीब एक करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है।