फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने इस साल रिलीज हुई सारी हॉलीवुड फिल्मों से कहीं ज्यादा ओपनिंग भारत में रिलीज के अपने पहले ही दिन ले ली है। देश में इस साल रिलीज हुई फिल्मों में ये फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ को भी पीछे छोड़ चुकी है। सिर्फ हॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने पहले दिन की कमाई के मामले में भी अब तक रिलीज हुई सारी फिल्मों में नया रिकॉर्ड बनाते हुए नंबर दो की पोजीशन हासिल कर ली है। यहां यह गौर करने लायक है कि इस सीरीज की पिछली फिल्म ‘अवतार’ भारत में रिलीज हुई फिल्मों की पहले दिन की कमाई के टॉप 10 फिल्मों में भी शामिल नहीं हो पाई थी।