फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avatar The Way Of Water: ‘अवतार 2’ ने भारत में लहराया सबसे ऊंचा परचम, बनी हॉलीवुड की मूवी नंबर वन

Mon, 09 Jan 2023 10:41 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : अमर उजाला
रिलीज के तीन हफ्तों में ही करीब 14060 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार दुनिया भर में कर चुकी निर्माता, निर्देशक जेम्स कैमरून की नई फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने भारत में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म का तमगा हासिल कर लिया है। फिल्म का देश में कुल कलेक्शन (ग्रॉस) 454 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म की नेट कमाई भी 373.25 करोड़ रुपये के पार चली गई है। ये कमाई तीन साल पहले रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ की कुल कमाई 438 करोड़ रुपये और नेट कमाई 372.22 करोड़ रुपये से आगे निकल गई है। फिल्म के भारतीय भाषाओं के संस्करणों की कमाई बेहतरीन रही है। खासतौर से फिल्म के हिंदी संस्करण को उत्तर भारतीय दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। देश मे अब तक रिलीज हुई सारी भाषाओं की फिल्मों की सूची में भी ये नंबर आठ पर है।
Honey Singh: हनी सिंह ने की उर्फी जावेद की तारीफ, बोले, 'देश की सभी लड़कियों को उनसे सीखना चाहिए'
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चौथे हफ्ते में भी शानदार कमाई
फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ अपनी रिलीज के चौथे हफ्ते में प्रवेश कर गई है। सोमवार को फिल्म के शानदार 25 दिन पूरे हो गए। फिल्म ने रिलीज के चौथे शुक्रवार को भारत में चार करोड़ रुपये, चौथे शनिवार को 6.05 करोड़ रुपये और चौथे रविवार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब 8.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। रिलीज के पहले हफ्ते में 193.60 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म टिकटों के दामों में कमी आने के बावजूद टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।
B-Town: कियारा-सिद्धार्थ के अलावा इस साल इन सेलेब्स के घर भी बज सकती है शहनाई, चल रही हैं शादी की तैयारियां
विज्ञापन

3 of 5
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पहले दिन से रफ्तार में
फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’  एक काल्पनिक ग्रह पैंडोरा की कहानी कहती है। इस फिल्म में पैंडोरा के मूल निवासियों के बीच पहुंचे इंसानी अवतार जेक सली के नावी बन जाने और फिर वहां के सबसे शक्तिशाली कबीले की राजकुमार से शादी कर लेने की पिछली फिल्म की कहानी के आगे की कहानी दिखाई गई है। फिल्म ने भारत में रिलीज के पहले दिन ही शानदार 40.30 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। फिल्म को भारत में रिलीज करने वाली कंपनी डिज्नी इंडिया प्रबंधन को इस फिल्म के दक्षिण भारत में उत्तर से बेहतर कमाई करने की उम्मीद थी लेकिन हिंदीभाषी दर्शकों ने फिल्म को तमिल व तेलुगू दर्शकों से ज्यादा प्यार दिया है।
Unreleased Movies: कभी नहीं बन पाईं ये फिल्में, कुछ बीच में ही रुकीं तो कई में डूब गए करोड़ों रुपये

4 of 5
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी में ही कमा लिए 120 करोड़
तीसरे हफ्ते तक फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ का भारत में कलेक्शन 353.95 करोड़ रुपये हो चुका था। फिल्म ने इस दौरान अंग्रेजी में 187.23 करोड़ रुपये, हिंदी में 116.13 करोड़ रुपये, तेलुगू में 27.27 करोड़ रुपये और तमिल में 17.30 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में ही लंबे रेस में टिके रहने के आसार दिखा दिए थे जब इसने दूसरे हफ्ते में कुल 100.50 करोड़ रुपये कमाई करके फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ को हफ्तेवार कमाई के मुकाबले में पीछे छोड़ दिया था। फिल्म चौथे सप्ताहांत तक हिंदी में करीब 120 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
Arjun Bijlani: अर्जुन बिजलानी से लें अच्छे पिता बनने के गुर, बेटे के लिए छोड़ दी 15 साल पुरानी यह बुरी आदत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारत में रिलीज टॉप 5 हॉलीवुड फिल्में
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्में अब इस प्रकार हैं:
 
फिल्म     कमाई (करोड़ रुपये में)
अवतार द वे ऑफ वॉटर (2022)       373.25*
एवेंजर्स एंडगेम (2019)    373.22
एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर (2018)  227.43
स्पाइडर मैन नो वे होम (2021)      218.41
द जंगल बुक (2016)      188.0

*सिनेमाघरों में प्रदर्शन जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें