फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avatar The Way Of Water: अवतार 2 की एडवांस बुकिंग शुरू, 24 घंटे चलेगी फिल्म, रात 12 बजे दिखाया जाएगा पहला शो

Tue, 22 Nov 2022 01:10 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अवातर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फैंस को काफी समय से इंतजार था। वहीं, अब 'अवातर 2' के फैंस से लिए खुशी की खबर है। दरअसल, फिल्म की एडवांस बुकिंग आज से पूरे भारत में शुरू हो गई है। साथ ही फिल्म का नया ट्रेलर भी जारी किया गया है, जिसके बाद से ही यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
अवातर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक 'अवातर' साल 2009 में ऑस्कर भी अपने नाम कर चुकी है। जेम्स कैमरून की 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का फैंस पिछले 13 साल से इंतजार कर रहे हैं। 'अवतार 2' की एडवांस बुकिंग के साथ ही फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर भी लॉन्च किया गया है। वहीं, बीते दिन 'अवतार 2' के किरदारों के अलग-अलग पोस्टर भी जारी किए गए थे।

Bholaa Teaser Out: माथे पर भस्म, हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता लिए नजर आए अजय देवगन, रिलीज हुआ ‘भोला’ का धांसू टीजर
विज्ञापन

3 of 4
अवतार 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग आज देश भर में शुरू कर दी गई है। फिल्म हिंदी, इंग्लिश, मलयालम, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू में रिलीज होगी। वहीं, फिल्म देश के चुनिंदा सिनेमाघरों में 24 घंटे दिखाई जाएगी, जिसमें पहला शो रात 12 बजे से शुरू होगा।

Sanjay Gadhvi Interview: ‘हां, मैंने गर्भ में सीखा सिनेमा, उधास मामा की लोरियों से सीखा संगीत, धूम 4 के लिए…’
विज्ञापन

4 of 4
अवतार 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'अवतार 2' के निर्देशन की कमान जेम्स कैमरून ने संभाली है और इसे 20th सेंचुरी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। अवतार फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2009 में आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस बार फिल्म में 'टाइटैनिक' फेम केट विंसलेट, क्लिफ कर्टिस सहित कई अन्य स्टार्स भी नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें