जेम्स कैमरून की आने वाली फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का फर्स्ट लुक आज बेनेडिक्ट कंबरबैच-स्टारर 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' से पहले रिवील कर दिया गया है। बता दें कि यह पहली बार है, जब 20वीं सेंचुरी स्टूडियोज ने 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के टीजर ट्रेलर को विशेष रूप से केवल सिनेमाघरों में ही मार्वल एंटरटेनर के साथ लॉन्च किया है। 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले नेटिजन्स ने 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू देना भी शुरू कर दिया है।