Avatar3 James Cameron: 'अवतार' के तीसरे भाग 'अवतार: फायर एंड ऐश' के ट्रेलर को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। 'पेंडोरा की दुनिया' में जो सलदाना की हुई वापसी।
विज्ञापन
1 of 5
'अवतार: फायर एंड ऐश' का ट्रेलर कब और कहां होगा रिलीज
- फोटो : इंस्टाग्राम@avatar
'अवतार: फायर एंड ऐश' को लेकर बेहद ही अहम जानकारी सामने आई है। 'अवतार: फायर एंड ऐश' को लेकर ट्रेलर को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है, जिसने इस फ्रैंचाइजी के प्रशंसकों के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
अवतार 3 इस साल होगी रिलीज
- फोटो : इंस्टाग्राम@avatar
सिनेमाकॉन 2025 में हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' का ट्रेलर दिखाया गया, लेकिन अभी इसे आम लोगों के लिए रिलीज नहीं किया गया है। ट्रेलर में पानी की जनजाति और ऐश लोगों के बीच लड़ाई दिखाई गई है। ऐश लोग एक क्रूर जनजाति हैं, जो पानी की जनजाति को उनके घर से भगा रहे हैं। ट्रेलर में जेक और नेयतिरी की कहानी भी दिखाई गई है, जिसमें नेयतिरी का गुस्सा बढ़ता नजर आता है। साथ ही, आसमान में बड़े एक्शन सीन की झलक भी दिखाई गई।
विज्ञापन
3 of 5
अवतार 3 में जो सलदाना की वापसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@avatar
'अवतार: फायर एंड ऐश' 19 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म जेम्स कैमरून ने बनाई है और इसमें सैम वर्थिंगटन, जो सलदाना, केट विंसलेट जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। इस फिल्म में जो सलदाना की वापसी हो गई है, जिसे लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी जारी किया गया।
4 of 5
'पेंडोरा की दुनिया' के लिए हो जाइए तैयार
- फोटो : इंस्टाग्राम@avatar
जो सलदाना ने 'Avatar 3' को लेकर कहा कि सुली परिवार को इस बार इंसानों और नए दुश्मन ऐश लोगों से लड़ना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि वह न्यूजीलैंड में फिल्म को पूरा करने में लगी हैं।
रोमांच और एक्शन से भरी होगी फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम@avatar
'Avatar Fire and Ash' में कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म को जेम्स कैमरून, रिक जाफा और अमांडा सिल्वर ने लिखा है। फिल्म को जेम्स कैमरून और जॉन लैंडौ ने बनाया है। यह फिल्म पेंडोरा की दुनिया को और रोमांचक बनाने वाली है।