Terminator - Dark Fate
- फोटो : amar ujala mumbai
टर्मिनेटर सीरीज़ की पहली दो फिल्म जेम्स कैमरॉन ने ही निर्देशित की थीं। इनके बाद बाकी की तीन फिल्म अलग अलग निर्देशकों ने ही निर्देशित कीं। फिल्म के किरदार खुद कैमरॉन ने बनाए और एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी को बचाने का जिम्मा कैमरॉन के मजबूत कंधों पर आ टिका है। कैमरॉन ने इस बार फिल्म की कहानी की जिम्मेदारी ली है और कुछ दूसरे लेखकों के साथ मिलकर इसकी नई पटकथा गढ़ी है। फिल्म के निर्देशक टिम मिलर हैं।
जेम्स कैमरॉन के अलावा फिल्म में एक और मुख्य किरदार की टर्मिनटेर - डार्क फेट में वापसी हुई है और ये किरदार है सारा कॉनर का। टर्मिनेटर सीरीज़ की पहली दो फिल्मों में लिंडा हैमिल्टन ने अहम किरदार निभाया था, तब वह महज 20 साल की थीं। अब लिंडा 62 साल की हैं और वह यह किरदार पूरे 31 साल बाद निभाने जा रही हैं।
लिंडा के अलावा एडवार्ड फरलॉन्ग जो सीरीज़ की दूसरी फिल्म का हिस्सा रहे हैं, वह भी इस फिल्म में एक बार फिर नज़र आएंगे। एडवार्ड ने दूसरी फिल्म में जॉन कॉनर का किरदार निभाया था। टर्मिनेचर सीरीज की ये फिल्म भारत में 1 नवंबर को रिलीज़ होगी। अंग्रेजी के अलावा ये फिल्म पांच भारतीय भाषाओं यानी तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिन्दी में भी रिलीज़ होगी।