फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंजेलिना जोली ने पहली बार साझा की ‘मन की बात’, ब्रैड पिट से अलग तो हुईं पर इसलिए नहीं जा सकीं दूर

Wed, 03 Feb 2021 03:25 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एंजेलिना जोली - फोटो : Twitter
ब्रैंजलिना के संक्षिप्त नाम से मशहूर रही ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली की ग्लैमरस जोड़ी का अलग होना, इनके फैंस के लिए किसी सदमे से कम नही रहा। पांच साल से दोनों अलग अलग तो रह रहे हैं लेकिन इनके बच्चों ने कभी इनको एक दूसरे से दूर नहीं होने दिया। एंजेलिना ने बच्चों की वजह से ही अपने पति के घर के करीब नया घर लिया और हर दिन दुनिया घूमते रहने की अपनी इच्छाओं को किनारे रखकर बच्चों पर पिछले पांच साल फोकस किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि 2016 से ही इस जोड़ी के अलग होने के बाद विवादों का दौर चलता रहा है। इस फिल्मी दम्पति के बीच बच्चों की देख-रेख का मामला काफी विवादास्पद रहा। और, ये मामला अब भी अदालत में विचाराधीन ही है। जोली और पिट के रिश्ते के बीच आई खटास ने जमकर सुर्खियां बटोरीं और दोनों के बीच इनके बच्चों की कस्टडी को लेकर मुकदमेबाजी होती रही।
विज्ञापन

3 of 6
एंजेलिना जोली
एक साक्षात्कार में अमरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने अब अपने पति ब्रैड पिट से अलगाव के बाद के जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। इस बातचीत में एंजेलिना ने कई सामाजिक और संयुक्त राष्ट्र से जुड़कर किए गए मानवीय प्रयासों के बारे में भी चर्चा की । अपने ग्लैमर और एक्शन सीन से अपने फैन्स को आकर्षित करने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली सामाजिक कार्यों और मानवीय प्रयासों के लिए भी खासी चर्चित रही हैं।

4 of 6
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली
लॉस एंजेलिस के अपने नए घर के अनुभव के बारे में पूछने पर एंजेलिना ने बताया कि वो एक ऐसा घर चाहती थीं जो ब्रैड पिट यानि बच्चों के पिता के घर के नजदीक हो और उनके घर से बस पांच मिनट की दूरी पर हो। अपने नए घर के बारे में बताते हुए वह इस बात पर भी चहकीं कि इस घर में कोई मनोरंजन कक्ष नहीं है। आसपास बहुत सारे रास्ते और जगहें हैं जहां टहलने और चिंतन मनन के लिए जाया जा सकता है। एंजेलिना के मुताबिक इस वैश्विक महामारी के दौर में ऐसी जगह पर होना सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन

5 of 6
एंजेलिना जोली, ब्रैड पिट - फोटो : ट्विटर
अपनी दिनचर्या के बारे में बताते हुए एंजेलिना ने कहा कि वह कभी भी एक जगह शांत बैठने की आदी नहीं रहीं। मैं शुरू से ही बच्चे चाहती थी, मां बनना चाहती थी। वह कहती हैं, “मैंने इसकी कुछ अलग तरीके से कल्पना की थी। मैंने कभी एक पारंपरिक मां के रूप की कल्पना खुद के लिए नहीं की थी। मुझे ऐसा लगता है मानो मुझमें पारंपरिक मां बनने का कौशल नही हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बैड पिट और एंजेलिना जोली
ये पूछे जाने पर कि ब्रैड पिट से अलगाव के बाद क्या वह अपनी निजी जिंदगी के इस पड़ाव से खुश हैं? जोली ने कहा, “मुझे नहीं मालूम बीते कुछ साल बहुत कठिन थे। मैंने अपने परिवार को संभालने पर ध्यान दिया और यह अब रंग ला रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे बर्फ पिघल रही है और मानो मेरे शरीर में दोबारा एक जान सी आ रही है। जिंदगी के इस सफर में मैं अभी वहां नही हूं लेकिन मैं पहुंच जाऊंगी और मैं इसकी तैयारी कर रही हूं।

पढ़ें: Farmers Protest: रिहाना के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, यूजर्स ने कंगना को भी लपेटा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें