फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा, कहा- कॉलेज के दिनों में ड्रग्स देकर हुआ था शारीरिक शोषण

Wed, 11 Sep 2019 05:28 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कैमिला मेंडेस - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ सालों में कई एक्ट्रेसेस यौन शोषण से जुड़ी घटनाएं मीडिया के सामने रख चुकी हैं। ऐसे में इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। इस एक्ट्रेस ने अपने कॉलेज से जुड़े एक भयावह घटना का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उनका शारीरिक शोषण हुआ था।
विज्ञापन

2 of 5
कैमिला मेंडेस - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल हाल ही में एक वीमेन हेल्थ मैगजीन को दिए साक्षात्कार में एक्ट्रेस कैमिला मेंडेस  ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलासा किया है। कैमिला ने कॉलेज के पुराने दिनों का याद करते हुए कहा- 'कॉलेज में पहला साल काफी मुश्किल था।मैंने काफी बुरे अनुभव किए।' इसके आगे कैमिला ने कहा- 'एक शख्स ने मुझे ड्रग्स देकर मेरा शारीरिक शोषण किया।' एक्ट्रेस ने इस घटना के बारे में और अधिक बात नहीं की और कहा कि इस घटना के बाद ही उन्होंने तय किया था कि वो खुद को सुरक्षित और कंफर्टेबल करने के लिए जिंदगी में सब कुछ करेंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
कैमिला मेंडेस - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कैमिला मेंडेस नेटफ्लिक्स की सीरीज रिवरडेल में नजर आ चुकी हैं और इस घटना के बाद ही उन्होंने अपनी पीठ पर टैटू बनवाया था। इस टैटू में लिखा था 'to build a home'। इस टैटू के बारे में कैमिला कहती हैं कि ये उन्होंने याद दिलाता है कि सिर्फ खुद को नहीं बल्कि उन्हें अपने आस पास के वातावरण को भी मजबूत बनाना है।

4 of 5
कैमिला मेंडेस - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वो अपने फैंस के लिए एक रोल मॉडल बनना चाहती हैं। इसके साथ ही वो चाहती हैं कि सभी में खाना खाने की आदत से जुड़े डिरऑर्डर में सुधार आए और वो इसको लेकर सभी को जागरुक करना चाहती हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक कॉलेज के दिनों में उन्हें बेहद इसकी जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैमिला मेंडेस - फोटो : सोशल मीडिया
कैमिला कहती हैं- 'कॉलेज के दिनों में मैं एक ऐसी टीनएजर थी जिसके पास बॉडी और पॉजिटिविटी के मामले में कोई रोल मॉडल नहीं था। उस वक्त इसके बारे में कोई बात नहीं करता था। अच्छी हेल्थ सबसे ज्यादा जरूरी है। ना कि ये जरूरी है कि आप कैसे दिखते हो। हमें हमेशा ऐसी चीजें चुननी चाहिए जो हमारे लिए सही हों, हमारे शरीर के लिए सही हों, हमारी आत्मा और दिमाग के लिए सही हों।'

पढ़ें: साहिल खान ने दिखाई दमदार बॉडी तो चेहरा छिपाती दिखीं सुहाना खान, देखें सेलेब्स के Instagram फोटोज
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें