फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिंग में कमाल दिखाने के बाद इन सितारों ने रखा निर्देशन में कदम, वहां भी हुए सुपरहिट

Sun, 26 Apr 2020 03:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
हॉलीवुड - फोटो : ट्विटर
कई अभिनेताओं का मानना है कि वह एक्टिंग के अलावा कुछ और करने की कल्पना भी नहीं कर सकते। हालांकि, सफल अभिनय के साथ अक्सर प्रसिद्धि भी साथ में आती है, ऐसे में मन में कुछ नया आजमाने के विचार भी आने लगते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने एक्टिंग के बाद निर्देशन में अपना हाथ आजमाया और हिट भी हुए लेकिन आज हम हॉलीवुड अभिनेताओं की बात करेंगे जिन्होंने सफल एक्टिंग करियर होने के बाद भी निर्देशन में कदम रखा।
विज्ञापन

2 of 8
एंजेलिना जोली
एंजेलिना जोली सालों से बड़े पर्दे पर अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। हालांकि उन्होंने फिल्म 'बाय द सी' फिल्म का निर्देशन भी किया और इसमें अभिनय भी किया। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

3 of 8
बेन एफ्लेक - फोटो : ट्विटर
हॉलीवुड एक्टर बेन एफ्लेक 1990 से लगातार फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है, जिनमें गॉन बेबी गॉन’ शामिल है।

4 of 8
Ralph Fiennes - फोटो : Social Media
राल्फ फिन्स लंबे समय से अभिनय कर रहे हैं और विभिन्न भूमिकाओं में नजर आए हैं। उन्होंने द वुमन इनविजिबल में निर्देशन और अभिनय किया है।
विज्ञापन

5 of 8
Edward Norton - फोटो : ट्विटर
एडवर्ड नॉर्टन ने अभिनय से हटकर निर्देशन में भी करियर बनाया है। ‘मदरलेस ब्रुकलिन’ निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म नहीं है, क्योंकि उन्होंने कीपिंग द फेथ को भी निर्देशित किया था।
विज्ञापन

6 of 8
क्लिंट ईस्टवुड - फोटो : ट्विटर
क्लिंट ईस्टवुड को हमेशा डर्टी हैरी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए याद किया जाता है। उन्होंने अनफॉरगिवेन और मिलियन डॉलर बेबी सहित कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है।
विज्ञापन

7 of 8
George Clooney
जॉर्ज क्लूनी को टीवी शोज और अनगिनत फिल्मों में प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। वह 'गुड नाइट एंड गुड लक और 'कन्फेशंस ऑफ ए डेंजरस माइंड' का निर्देशन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

8 of 8
Tom Hanks - फोटो : Twitter
टॉम हैंक्स पिछले दो से तीन दशकों की कुछ सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में दिखाई दिए हैं और दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किए जाते हैं। उन्होंने दैट थिंग यू डू में अभिनय के साथ इसका निर्देशन भी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें