हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षाओं को जाहिर किया है। ड्वेन ने अपने पुराने बयान को एक बार फिर से दोहराते हुए कहा है कि वो अब भी अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन
2 of 5
dwayne johnson
- फोटो : इंस्टाग्राम
विदेशी मीडिया हाउस की एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक 'फास्ट एंड फ्यूरियस' के एक्टर ड्वेन ने कहा है कि अगर लोग चाहते हैं तो मैं भविष्य में राष्ट्रपति पद के लिए जरूर चुनाव लड़ूंगा।
विज्ञापन
3 of 5
dwayne johnson
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा कि मैं जो कह रहा हूं उसे पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं। मैं अपनी बात से किसी भी तरह नहीं मुकरूंगां। सब कुछ जनता पर निर्भर करता है, इसलिए मैं फिलहाल प्रतीक्षा करूंगा और ध्यान से सुनने की कोशिश करूंगा कि लोग क्या चाहते हैं।
4 of 5
dwayne johnson
- फोटो : इंस्टाग्राम
मालूम हो कि ड्वेन ने कुछ वर्षों पहले भी राजनीति में अपनी दिलचस्पी के बारे में बताया था। राष्ट्रपति चुनाव की इच्छा उन्होंने 2017 में एक कार्यक्रम के दौरान जाहिर की थी।