फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भरी महफिल में चोरी हो गया था ऑस्कर अवॉर्ड, हैरान-परेशान हो गई थी ये अभिनेत्री

Sat, 08 Feb 2020 05:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
frances mcdormand
92वें  एकेडमी अवॉर्ड शो Oscars 2020 में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। ऑस्कर्स के खास मौके पर दुनिया भर के फिल्म जगत से तमाम हस्तियां मौजूद होंगी। ऑस्कर अवॉर्ड मनोरंजन के क्षेत्र में विश्व का सबसे पुराना पुरस्कार समारोह है। टीवी के लिए एमी अवॉर्ड, थियेटर के लिए टोनी पुरस्कार और संगीत के क्षेत्र में ग्रैमी पुरस्कार इसके समकक्ष माने जाते हैं। अब तक 91 बार ऑस्कर समारोह आयोजित हो चुके हैं लेकिन इन समारोह में कई बार कुछ ऐसा हो जाता है जो सदियों तक याद रहता है।
विज्ञापन

2 of 4
Frances McDormand
अब साल 2018 के ऑस्कर समारोह को ही ले लीजिए। 90वें ऑस्कर में 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइट एबिंग, मिसौरी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस फ्रेंसिस मैकडोरमेंड की खुशियां तब गम में बदल गई जब उन्हें पता चला कि उनका ऑस्कर चोरी हो गया है।
विज्ञापन

3 of 4
फ्रैंसिस मैकडोरमैंड - फोटो : internet
भरी महफिल में ही फ्रेंसिस का ऑस्कर किसी ने चुरा लिया था। जैसे ही फ्रेंसिस को इस बात की खबर लगी उनके होश उड़ गए। लेकिन खुशी की बात यह है कि कुछ देर में ही चोर पकड़ा गया और फ्रेंसिस को उनका यह अवॉर्ड वापस मिल गया।
विज्ञापन

4 of 4
oscar
47 साल के शख्स को ऑस्कर चुराने के लिए पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस द्वारा चोर को पकड़ने के बाद फ्रेंसिस का अवॉर्ड उन्हें वापस मिल पाया। हालांकि फ्रेंसिस ने चोर के साथ दरियादिली दिखाते हुए चोर को छोड़ देने को कह दिया और उसके बाद फ्रेंसिस ने अपने ऑस्कर के साथ सेलिब्रेशन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें