फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 7 फिल्मों ने जीते हैं अबतक सबसे ज्यादा ऑस्कर अवॉर्ड, जानिए कौनसी फिल्म रही टॉप पर

Sat, 23 Feb 2019 06:43 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
hollywood
साल दर साल अकेदमी अवॉर्ड के लिए सैंकड़ों फिल्में नामित की जाती हैं। कुछ एक-दो अवॉर्ड ही जीतकर सिमट जाती हैं तो कुछेक अवॉर्ड से झोली भरकर ले जाती हैं, लेकिन अब तक केवल 32 फिल्मों ने ही पांच और उससे ज्यादा अवॉर्ड जीते हैं। इनमें 'सिंडलर्स लिस्ट, स्टार वॉर्स, द गॉडफादर पार्ट 2' ऐसी फिल्में हैं जो सदाबहार फिल्में मानी जाती हैं, वहीं, ऑस्कर जीत चुकीं कई फिल्मों को भुला भी दिया गया है। यहां बात करेंगे उन 7 फिल्मों की जिन्होंने अबतक सबसे ज्यादा अकेडमी अवॉर्ड जीते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
hollywood
टाइटैनिक (1997)
जेम्स कैमरून की रोमांटिक फिल्म 'टाइटैनिक' फिल्मी दुनिया में एक इतिहास बन चुकी हैं। फिल्म ने दुनियाभर में खूब सुर्खिआं बटोरी थी। फिल्म के लीड स्टार्स लियानार्डो डिकेप्रियों और केट विंसलेट रातों रात वर्ल्डवाइड स्टार बन गए थे। फिल्म ऑस्कर से पहले ही कई अवार्ड अपने नाम कर चुकी थी। वहीं, 70वें अकेडमी अवार्ड में फिल्म ने 11 अवॉर्ड जीते थे। 
विज्ञापन

3 of 8
bollywood
द लॉर्ड ऑफ द रिंग: द रिटर्न ऑफ द किंग (2003)
साल 2004 में पीटर जैक्सन की फिल्म 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग: द रिटर्न ऑफ द किंग' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अकेडमी अवॉर्ड अपने नाम किया था। फिल्म ने 76वें अकेडमी अवॉर्ड सेरेमनी में 11 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किये थे जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म के अलावा सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और वीएफएक्स भी शामिल थे।

4 of 8
hollywood
बेन-हुर (1959)
विलियम वीलर की पीरियड ड्रामा फिल्म 'बेन-हुर' भी ऑस्कर अवॉर्ड विजेता रही है। 1959 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भी उस दौरान 11 अवॉर्ड अपने नाम किये थे, जिसमें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, आर्ट-डायरेक्शन, सिनेमाटोग्राफी शामिल हैं। चार्लटन हेस्टन ने फिल्म से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड जीता था।
विज्ञापन

5 of 8
hollywood
वेस्ट साइड स्टोरी (1961) 
जेरेम रोबिन्स और रॉबर्ट वाइस के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेस्ट साइड स्टोरी' एक म्यूजिकल फिल्म थी।  यह फिल्म विलियम शेक्सपीयर के नाटक रोमियो एंड जूलियट के नाटक से प्रेरित थी। फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी। 34 अकेडमी अवॉर्ड सेरेमनी में 10 अवॉर्ड अपने नाम किये थे। इसके अलावा फिल्म चार कॉवेट इंटरनेशनल अवॉर्ड भी घर ले गई थी। 
विज्ञापन

6 of 8
hollywood
इंग्लिश पेशेंट (1996)
लव-रोमांटिक फिल्म 'इंग्लिश पेशेंट' 12 अकेडमी अवॉर्ड के लिए नामित हुई थी, जिसमें उसने नौ ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किये थे। फिल्म का निर्देशन एंथिनी मिंघेला ने किया था।  फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ कॉस्टूय्म डिजाइन और सिनेमाटोग्राफी के लिए भी यह अवॉर्ड हासिल किया था। 
विज्ञापन

7 of 8
hollywood
गिगी (1958)
विंसेंट मिनेली की फिल्म 'गिगी' म्यूजिकल कॉमेडी थी। फिल्म ने 9 अकेडमी अवॉर्ड अपनी झोली में डाले थे। इसके साथ ऑस्कर विजेता फिल्म 'बेन-हुर' भी रिलीज हुई थी। 'गिगी' ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुनी गई थी। इसके साथ आर्ट-डायरेक्शन, कॉस्ट्यूम डिजाइनर ओरिजिनल स्कोर जैसी श्रेणी में फिल्म ने ऑस्कर्स अवॉर्ड बटोरे थे। 
विज्ञापन

8 of 8
hollywood
द लास्ट एंपेरर (1987)
आखिर में बात करेंगे फिल्म 'द लास्ट एंपेरर' की। साल 1987 में आई इस फिल्म का निर्देशन बर्नार्डो बर्टूलूसी ने किया था।  यह फिल्म राजा पुयी की ऑटोबायोग्री से प्रेरित थी। 60वें अकेडमी अवॉर्ड में फिल्म ने नौ अवॉर्ड जीते थे। जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत आठ अन्य श्रेणी में भी फिल्म ने अवॉर्ड अपनी मुठ्ठी में किए थे। इस बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म ने आर्ट डायरेक्शन के लिए भी ट्रॉफी अपने नाम की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें