बॉलीवुड में युद्ध पर कई बेहतरीन फिल्में बनी हैं। फिर वो युद्ध भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ हो या फिर भारत-चीन के बीच। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल भी मचाती रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म उरी को ही ले लीजिए। फिल्म में हमारे सैनिकों के जज्बे और देश के लिए उनकी शहादत को बखूबी दिखाया गया है। हालांकि युद्ध आधारित फिल्में बनाना सिर्फ बॉलीवुड का ही पंसदीदा विषय नहीं रहा है बल्कि हॉलीवुड में भी इन फिल्मों ने जमकर डंका बजाया है। आइए आज बात करते हैं ऐसी ही 5 फिल्मों की।
विज्ञापन
2 of 6
hollywood
साल 2017 में रिलीज हुई क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'डनकर्क' भी उरी की तरह ही युद्ध पर आधारित फिल्म थी। 'डनकर्क' में दूसरे विश्वयुद्ध समय की वह घटना घटी थी, जिसे ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने चमत्कार कहा था। डनकर्क के पास ब्रिटेन और फ्रांस की सेना को जर्मनी ने फंसा दिया था। सैनिकों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन डायनेमो चलाया गया था। इन सैनिकों को पहले छोटे नावों से बड़े जहाज में लाया गया और फिर उनको बचाया गया था। पूरी फिल्म इसी घटना पर आधारित थी। 'डनकर्क' में टॉम हार्डी और सिलियन मरफी ने अहम किरदार निभाया था। पर्दे पर जीवंतता के लिए आईमैक्स और 70 एमएम में फिल्माया गया था।
विज्ञापन
3 of 6
hollywood
जीरो डार्क थर्टी साल 2012 में रिलीज हुई थी। कैथरीन बिगेलो की फिल्म ‘जीरो डार्क थर्टी’ ना सिर्फ ये दिखाया था कि उस रात क्या और कैसे हुआ बल्कि 9/11 के हमलों के बाद ओसामा बिन लादेन की 10 सालों की मुश्किलों की कहानी भी बताती है। ‘जीरो डार्क थर्टी’ में दो हेलीकॉप्टरों के ओसामा के घर में घुस कर किए गए हमले को बेहतरीन तरीके से पेश किया गया था। फिल्म आतंकवाद पर होने वाली लड़ाई को दर्शाती है।
4 of 6
hollywood
13 आवर्स: द सीक्रेट सोल्जर्स ऑफ बेन्गाजी साल 2016 में आई अमेरिकी युद्ध-जीवनी पर आधारित फिल्म थी। इसे माइकल बे ने डायरेक्ट किया था। यह यह फिल्म उन 6 सुरक्षाकर्मियों को लेकर बनाई गई थी जो लिबिया के बेन्गाजी स्थित अमेरिकी राजनीतिक कम्पाउंड की हिफाजत करते हुए लड़े थे, जब आतंकियों ने 11 सितम्बर 2012 को वहां घातक हमला किया था।
विज्ञापन
5 of 6
lone
लोन सर्वाइवर साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म को पीटर बर्ग ने निर्देशित किया था। ये फिल्म पैट्रिक रॉबिन्सन के साथ मार्कस लुट्रेल की साल 2007 में आई किताब पर आधारित थी। पीटर बर्ग द्वारा लिखित और निर्देशित, फिल्म में मार्क वाह्लबर्ग, टेलर किट्सच, एमिल हिर्श, बेन फोस्टर और एरिक बाना ने काम किया था। ये फिल्म साल 2013 की लोकप्रिय फिल्मों में से एक थी।
'हैकसॉ रिज' असल कहानी है अमेरिकी सैनिक डॉस की जिन्होंने जीवन में कभी हथियार नहीं चलाया लेकिन हर युद्ध में गए ताकि दूसरों की जानें बचा सकें। ये ‘हैकसॉ रिज’ फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म को मेल गिब्सन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में डॉस का किरदार एंड्रयू गारफील्ड ने निभाया था। फिल्म एक ऐसे सैनिक की थी जो धार्मिक आदमी है और किसी की जान लेने को गलत मानता है।