फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ये हैं दुनिया की सबसे हॉरर 12 फिल्में, कमजोर दिलवालों की जान बचाने के लिए करनी पड़ी बैन

Thu, 12 Jul 2018 06:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
1 of 13
horror
हॉलीवुड अपनी हाईप्रोफाइल फिल्मों के लिए जाना जाता है चाहे उसमें रोमांटिक फिल्म हो या फिर एक्शन और हॉरर। आज हम बात करेंगे ऐसी 12 हॉरर फिल्मों की जो पूरी तरह से बैन कर दी गई हैं। फिल्म को बैन करने के पीछे का मकसद हैं कि कमजोर दिल वालों के लिए यह फिल्में जानलेवा साबित हो सकती हैं। 

द ह्यूमन सेंटीपेड

2 of 13
Hollywood
मानवीय अत्याचारों पर आधारित यह फिल्म यूके और ऑस्ट्रेलिया में बैन हैं। फिल्म में दिखाए गए सीन काफी उत्तेजक हैं जो किसी को भी विचलित कर सकते हैं। 

स्कारफेस

3 of 13
Hollywood
'स्कारफेस' एक क्राइम बेस्ड फिल्म है जिसमें कई विचित्र कर देने वाले सीन फिल्माए गए हैं। 

आई स्पिट ऑन योर ग्रेव

4 of 13
Hollywood
माना जाता है कि इस फिल्म को देखने के बाद लोगों को कई दिनों तक नींद नहीं आती है। 'आई स्पिट ऑन योर ग्रेव' एक ऐसी लड़की की कहानी पर आधारित जिसका चार लोग रेप करते हैं, और फिर बड़ी बेरहमी से हत्या कर देते हैं।

द लास्ट हाउस ऑन दे लेफ्ट

5 of 13
Hollywood
फिल्म 'द लास्ट हाउस ऑन दे लेफ्ट' दो टीनेज गर्ल्स पर आधारित है जिनका किडनैप कर दो लोगों द्वारा हरासमेंट किया जाता है। इस क्राइम बेस्ड फिल्म में कई दिल दहला देने वाले सीन्स की वजह से इसे बैन कर दिया गया। 
विज्ञापन

बॉटल रॉयल

6 of 13
Hollywood
'बॉटल रॉयल' एक जापानी फिल्म हैं जो साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में कई खतरनाक खूनी सीन्स होने की वजह से इसे बैन कर दिया गया। 

हॉस्टल

7 of 13
Hollywood
फिल्म 'हॉस्टल' तीन पार्ट में रिलीज हुई थी। फिल्म का पहला पार्ट साल 2005 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म की कहानी में दो छात्र यूरोप की यात्रा पर निकलते हैं इस दौरान वह एक ऐसे हॉस्टल में ठहरते हैं जहां पर डरावने रहस्य और भूतिया साया होता है।  

द लास्ट टेंपटेशन ऑफ क्रिश्ट

8 of 13
Hollywood
इस फिल्म को इसलिए बैन किया गया क्योंकि इसमें क्रिश्चियनिटी को लेकर कुछ आपत्तिजनक सीन्स फिल्माए गए थे। 

ए क्लॉकवर्क ऑरेंज

9 of 13
Hollywood
फिल्म 'ए क्लॉकवर्क ऑरेंज' साल 1971 में रिलीज हुई थी। लेकिन अब इसे कई विचलित कर देने वाले सीन्स की वजह से बैन कर दिया गया है। अापराधिक नोवल पर आधारित यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे रेप और मर्डर के चलते जेल में बंद कर दिया जाता है और वह जेल से भागने की हरसंभव कोशिश करता रहता है। 

द टेक्सास चेनसॉ मासकेयर

10 of 13
Hollywood
टॉब हूपर द्वारा डायरेक्ट की गई अमेरिकन बेस्ड हॉरर फिल्म 'द टेक्सास चेन सॉ माइस केयर' साल 1974 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक रियल लाइफ हत्यारे पर आधारित थी। इस फिल्म में चेन सॉ किलर है जो पांच दोस्तों को मौत के घाट उतारने के लिए मारा-मारा फिरता रहता है। 

द ग्रीन इन्फर्नो

11 of 13
The Green Inferno
फिल्म 'द ग्रीन इन्फर्नो' छात्रों के कार्यकर्ता समूह पर आधारित है जो अमेजन के जंगलों को बचाने की कोशिश में जुटे रहते हैं। बजाय इसके वह एक ऐसे आइसलैंड में फंस जाते हैं जहां कैनिबल्स बसे हुए होते हैं। लेकिन इस ग्रुप का कैनिबल्स द्वारा नरसंहार किया जाता है। फिल्म में काफी उत्तेजक सीन्स होने की वजह से इसे बैन कर दिया गया। 

ब्रोकबैक माउंटेन

12 of 13
Brokeback Mountain
दो मर्दों में रिलेशनशिप होने के चलते इस फिल्म को बैन कर दिया गया। बता दें कि इस फिल्म ने ऑस्कर भी जीता हुआ है लेकिन कुछ सीन्स के आपत्तिजनक होने के चलते इसे बैन कर दिया गया। 
विज्ञापन

ए सर्बियन हॉरर फिल्म

13 of 13
A Serbian Horror Film
इस फिल्म की स्टोरी एक ऐसी पोर्नस्टार के इर्द-गिर्द घूमती है जो आर्थिक तंगी से जूझ रही होती है। इसके बाद वह आर्ट फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हो जाती है। वह सिर्फ आर्ट फिल्म को साधारण समझकर काम करने लग जाती है लेकिन उसे नहीं पता होता कि यह फिल्म पेडोफिल और नेक्रोफीलिया जैसे चरित्रों पर आधारित है जो नरसंहार करने में जुटे होते हैं। आखिर में यह पोर्नस्टार मारी ही जाती है। 
Next
AU ऐप में पढ़ें