फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल की काइली जेनर बनीं सबसे कम उम्र की अरबपति, 1972 रुपये से की थी कारोबार की शुरुआत

Thu, 12 Jul 2018 03:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
काइली जेनर
अमेरिका की मशहूर टीवी पर्सनालिटी काइली जेनर इंटरनेट पर सनसनी फैला रही हैं। वजह है जेनर अमेरिका की सबसे कम उम्र की 'सेल्फ मेड' अरबपति बनने वाली हैं। फोर्ब्स मैग्जीन के हवाले से ये खबर सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 4
काइली जेनर
फोर्ब्स ने उन्हें अपने बलबूते पर सबसे अमीर बनने वाली सबसे कम उम्र की अमेरिकी महिला बताया है। अगर ऐसा ही रहा तो आगे के 3 वर्षों में वह फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग को भी पीछे छोड़ देंगी। काइली जेनर पहली बार मीडिया की नजरों में तब आईं जब वे रियलिटी शो 'कीपिंग अप विद द कादर्शियन' में अपनी मां और बहनों के साथ दिखाई दी थीं।
 
विज्ञापन

3 of 4
काइली जेनर
फिलहाल उनकी संपत्ति 90 करोड़ डॉलर (करीब 6120 करोड़ रुपये) है। बता दें कि दो साल पहले उन्होंने एक कॉस्मेटिक कंपनी लांच की थी जिसका कारोबार अब विश्व भर में फैल गया है। उन्होंने 29 डॉलर के लिप किट से अपनी कंपनी की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

4 of 4
काइली जेनर
कंपनी ने अब तक दो सालों के भीतर 855 मिलियन डॉलर से अधिक के मेकअप प्रोडक्ट की ब्रिकी कर ली है। जेनर के इंस्टाग्राम पर लगभग 2.5 करोड़ फॉलोअर्स हैं। फोर्ब्स के मुताबिक जेनर की कंपनी में सिर्फ 7 फुल टाइम और 5 पार्ट टाइम कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें