फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Movies: कुकिंग और खानपान पर बनी हैं ये बॉलीवुड फिल्में, लिस्ट में नया नाम 'हीर एक्सप्रेस' शामिल

Wed, 06 Aug 2025 03:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Movies Based On Cooking: ऐसी कई फिल्में हैं, जिनमें घुली खाने की खुशबू ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। इस कड़ी में अगला नाम 'हीर एक्सप्रेस' है, जो एक लड़की के शेफ बनने की महत्वाकांक्षा पर बनी है। 
विज्ञापन
1 of 8
तरला, हीर एक्सप्रेस, लंचबॉक्स - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। यह फिल्म हीर (दिविता जुनेजा) पर आधारित है, जिसका सपना है शेफ बनना। अपने कुकिंग स्किल्स के जरिए भारतीय व्यंजनों को वह विदेश में पहुंचाने की कोशिश करती है। कुकिंग और खानपान की थीम पर और भी कई फिल्में काफी चर्चित हैं। जानिए
विज्ञापन

2 of 8
बावर्ची - फोटो : ट्विटर
बावर्ची 
साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म बावर्ची में अभिनेता राजेश खन्ना को बावर्ची के रूप में दिखाया। फिल्म में राजेश खन्ना एक संयुक्त परिवार के लिए काम करने वाले बावर्ची की भूमिका में नजर आए। खानपान की थीम पर बनी इस फिल्म में भारतीय संस्कार, परंपराओं और पारिवारिक ढांचे को भी बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया।
विज्ञापन

3 of 8
चीनी कम - फोटो : सोशल मीडिया
चीनी कम 
हिंदी सिनेमा के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म 'चीनी कम' की अनोखी प्रेम कहानी भी खाने से जुड़ी हुई है। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 64 साल के शेफ का किरदार निभाया था। फिल्म में शेफ बने अमिताभ बच्चन को खुद से 30 साल छोटी तब्बू से प्यार हो जाता है। उनके बीच प्यार पनपने की वजह हैदराबादी पुलाव है, जो अमिताभ बहुत अच्छा बनाते हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन के इसी खूबी से तब्बू उनकी फैन बन जाती है।

4 of 8
स्टेनली का डब्बा   - फोटो : सोशल मीडिया
स्टेनली का डब्बा  
यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई। 'स्टेनली का डब्बा'  एक ऐसे बच्चे स्टेनली की कहानी है, जो अपने स्कूल कभी भी टिफिन बॉक्स नहीं लेकर इस लिए नहीं आता है, क्योंकि स्कूल के खडूस प्रिंसिपल को अपने स्टूडेंट्स् के टिफिन बॉक्स खाने की गंदी आदत है। स्टेनली जब स्कूल में टिफिन नहीं लाता है, तो प्रिंसिपल उससे खार खाने लगता है। अमोल गुप्ते के निर्देशन में बनी इस फिल्म दिव्या दत्ता, पार्थ गुप्ते, दिव्या जगदाले, राज जुत्शी की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म को कई इंटरनेशनल अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 8
द लंच बॉक्स - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
लंच बॉक्स 
खाने की खुशबू और मिठास इरफान खान की फिल्म 'लंच बॉक्स' में भी दिखी। यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई। फिल्म में बहुत खूबसूरत और प्यारी सी लव स्टोरी को पेश किया गया था। फिल्म में निम्रत कौर और दिवंगत एक्टर इरफान खान लीड रोल में हैं।
विज्ञापन

6 of 8
शेफ - फोटो : सोशल मीडिया
शेफ 
फिल्म 'शेफ' (2017) की कहानी एक पिता और बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें पिता अपनी जॉब की वजह से बेटे और परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाता है। इसकी वजह से दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आने लगती है। लेकिन इसके बाद वो अपनी नौकरी को छोड़कर परिवार के पास वापस आ जाता है और अपना खुद का फूड ट्रक बिजनेस खोलता है। इस फिल्म में सैफ अली खान ने शेफ की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

7 of 8
शर्माजी नमकीन - फोटो : सोशल मीडिया
शर्मा जी नमकीन 
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने अपनी आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' (2022) में एक ऐसे व्यक्ति शर्मा जी की भूमिका निभाई थी, जिसे कंपनी से सेवानिवृत होने के बाद घर में खाली बैठना पसंद नहीं है। टाइमपास के लिए  शर्मा जी  किट्टी पार्टी में खाना बनाने का काम शुरू कर देते हैं। शर्मा जी के हाथ का बना खाना सभी को बहुत पसंद आता है। खाना बनाने का काम शर्मा जी अपने बच्चों से  छुपाकर रखते हैं, लेकिन एक दिन उनकी पोल खुल जाती है।
विज्ञापन

8 of 8
तरला - फोटो : सोशल मीडिया
तरला
यह फिल्म 07 जुलाई 2023 को ओटीटी पर रिलीज हुई। यह खाने पर बनी फिल्म है। इसमें हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं। दरअसल फिल्म, शेफ तरला दलाल की बायोपिक है और हुमा ने लीड रोल किया है। तरला दलाल भारत की पहली महिला शेफ थी, जिन्हे पाक कला के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें